आपके सितारेः शनिवार, 28 जून 2026 का राशिफल और रविवार, 29 जून 2026 का पंचांग

28 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 19, 2026 - 22:32
Jun 28, 2026 - 12:12
 0
आपके सितारेः शनिवार, 28 जून 2026 का राशिफल और रविवार, 29 जून 2026 का पंचांग

मेष :- मित्रों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत होगा, जिससे मानसिक संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक योजनाओं को उचित ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे। कारोबारी संतुलन में सुधार आएगा। अनुभवी सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की आज्ञा का पालन लाभकारी रहेगा। कला प्रशिक्षण पर विशेष जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। परिवार में जिद या अहंकार के कारण संबंधों में खटास आ सकती है, इसलिए अपनों से तालमेल बनाकर चलें। व्यक्तिगत प्रदर्शन में उतावली न दिखाएं। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। स्वार्थ की भावना से बचना श्रेयस्कर रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय पर ध्यान देना लाभकारी सिद्ध होगा।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- दिन विविध सफलताओं से भरपूर रहेगा। सामाजिक कार्यों में परिणाम अनुकूल रहेंगे। संपर्क और संवाद का दायरा बढ़ेगा, जिससे साख और सम्मान में वृद्धि होगी। समकक्षों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। स्वजनों से भेंट-मुलाकात के योग बनेंगे। कामकाजी गतिविधियों में तेजी आएगी। दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5

कर्क :- योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। घर में भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी। परिजनों को प्रसन्न रखने के प्रयास सफल होंगे। कारोबार में उत्साह रहेगा। आत्मविश्वास के साथ श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होंगे। वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति के मामले संवरेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। मित्रों के साथ सुखद समय बीतेगा। खानपान और मनोबल ऊंचा रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

सिंह :- कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। करियर और व्यापार के प्रति समर्पण रंग लाएगा। कारोबार में बढ़त के योग हैं। उचित निर्णय लेने से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें। दीर्घकालिक योजनाओं में सक्रियता बनाए रखें। परिवार में परस्पर सहयोग बढ़ेगा। स्नेह और विश्वास से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा और अवरोध दूर होंगे।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2

कन्या :- सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खर्च की अधिकता से कार्यगति प्रभावित हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। निवेश के मामलों में सतर्क रहें। नीति-नियमों की अनदेखी न करें। कामकाजी मामले सामान्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की तुलना में व्यय अधिक हो सकता है। उधार के लेनदेन से बचें। अपनों के साथ समय बिताएं। रिश्तों में गंभीरता बनाए रखें। स्वास्थ्य संकेतों की अनदेखी न करें।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। कार्य विस्तार के प्रयास सफल होंगे। लाभ के अवसरों का भरपूर लाभ मिलेगा। वित्त प्रबंधन से फायदा होगा। प्रेम और स्नेह के संबंध मजबूत होंगे। अपनों को सरप्राइज देने का अच्छा अवसर रहेगा। सक्रियता बनी रहेगी और व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा।

भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक :- शासन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। अधिकारी वर्ग का सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा। सूझबूझ के साथ उठाया गया जोखिम लाभदायक रहेगा। लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। धन-धान्य के कार्य बनेंगे। परिजनों में तालमेल बढ़ेगा। घर में अतिथि का आगमन संभव है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। उत्साह और मनोबल बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8

धनु :- बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में चर्चाओं के दौरान धैर्य और सूझबूझ बनाए रखें। आर्थिक लक्ष्य पूरे होंगे। योजनाओं को गति मिलेगी। रिश्तों में सुख रहेगा। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म और अध्यात्म से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

मकर :- संभलकर चलने की सलाह है। मौसम से जुड़ी बातों का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में नियमितता बनाए रखें। योजनाएं लंबित हो सकती हैं। वित्तीय लाभ सामान्य रहेगा। बजट पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में विवेक से काम लें। संपर्क और संवाद में सजग रहें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। भावनात्मक मजबूती बनाए रखें। विरोधियों से भी सावधान रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ :- नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में टीम का सहयोग मिलेगा। साझीदारी के कार्यों में सक्रियता बढ़ाएं। लाभ प्रतिशत बेहतर रहेगा। वित्तीय पक्ष मजबूत बनेगा। उन्नति के अवसरों का लाभ मिलेगा। परिवार को समय दें। रिश्तों में धैर्य और सजगता बनाए रखें। अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। खर्च के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी भी निर्णय में सोच-समझकर आगे बढ़ें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4

मीन :- प्रदर्शन में सहजता बनाए रखें। अतिउत्साह और दिखावे से बचें। स्मार्ट वर्किंग पर ध्यान दें। लेनदेन में उतावली न करें। निवेश के मामलों को नियंत्रित रखें। किसी भी प्रलोभन में न आएं। करीबियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य जांच पर ध्यान दें। आत्मनियंत्रण बनाए रखें। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

-21 जून 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – ज्येष्ठ।

पक्ष – शुक्ल।

तिथि: सप्तमी अपराह्न 03:20 बजे तक, उपरांत अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशि: अपराह्न 03:40 बजे तक सिंह, उपरांत कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09:31 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि पूर्वाह्न 11:21 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः भानु सप्तमी, पितृ दिवस।

विशेष दिवसः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, साल का सबसे बड़ा दिन।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 03:20 बजे से अर्द्धरात्रि 03:24 बजे तक।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor