आपके सितारेः सोमवार, 02 मार्च 2026 का राशिफल
02 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
भावनाओं का अतिरेक मन को संवेदनशील बना देगा, इसलिए किसी की वाणी और व्यवहार से बुरा महसूस होगा। माता की अस्वस्थता के कारण चिंता होगी। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। भोजन में अनियमितता रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाएं। संपत्ति के विषय में अधिक चिंता न करें। यह समय विद्यार्थियों के लिए फलदायक है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। चिंता कम होने से राहत का अनुभव होगा। मन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ निकटता बढ़ेगी। किसी छोटी यात्रा की संभावना है। आर्थिक मामलों के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। दिन आनंद में गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
काम पूरा होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक आयोजन में कुछ बाधाएं आएंगी। समय रहते कठिनाई दूर हो जाएगी। नौकरी तथा व्यवसाय में साथी कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर के साथ सार्थक बातचीत होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है। गृहस्थ जीवन भी सुखपूर्वक बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
कुछ खरीदने की योजना बना सकते हैं। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। किसी बात को लेकर इमोशनल बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। परिजनों की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी मिलेगी। दिनभर उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
मन पर नियंत्रण रखना होगा। वित्त से सम्बंधित मामलों में चिंता रहेगी। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। कोर्ट-कचहरी के काम को संभालकर करें। विदेश से कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। असंयमित भाषा का प्रयोग ना करें। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
विविध क्षेत्रों में लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा हो सकेगा। अधिकारी काम की तारीफ करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों के साथ समय अच्छे से गुजरेगा। किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
दिन शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। पदोन्नति की भी संभावना है। व्यापार में नए ग्राहक मिलने या आर्थिक लाभ होने से खुशी दोगुनी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का वातावरण रहेगा। प्रिय के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति होगी। व्यापार में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विरोधियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। सरकारी कामों में विलंब होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
अनावश्यक चिंता, बीमारी, क्रोधावेश से मानसिक व्यवहार हताशापूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। कार्यस्थल पर समय पर काम नहीं कर पाने से निराशा होगी। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़ों और विवादों से दूर रहें। परिजनों के साथ छोटा विवाद लंबा चल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
कार्यभार और मानसिक तनाव से राहत पाकर दिन मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ खुशी से व्यतीत करेंगे। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
काम की सफलता के लिए शुभ दिन है। किए गए कामों की वजह से खुशी रहेगी। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन और मन से प्रफुल्लित रहेंगे। खुशी दूसरों के साथ बांट भी सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। अधिकारी काम की प्रशंसा कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
काम में काफी रचनात्मक रहेंगे। साहित्य के क्षेत्र में गहरी रुचि रहेगी। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। किसी बात को लेकर भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। संक्रामक बीमारियों से स्वयं को बचाना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
03 मार्च 2026 का पंचांगः
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन, पक्ष - शुक्ल।
तिथि: पूर्णिमा शाम 05:07 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र प्रातः 07:31 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः सुकर्मा प्रातः 10:25 बजे तक, उपरांत धृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:08 बजे से 12:55 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:41 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:21 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: गण्डमूल, छोटी होली, होलिका दहन, वसंत पूर्णिमा, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती, मासी मागम, अट्टुकल पोंगल, होलिका अष्टक समाप्त, सावर्णि मन्वादि, फाल्गुन पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत।
विशेष दिवस: चैतन्य महाप्रभु जयंती, चंद्र ग्रहण पूर्ण।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: प्रातः 07:31 बजे पर समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।