आपके सितारेः मंगलवार, 03 मार्च 2026 का राशिफल

03 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 2, 2026 - 22:52
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 03 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :-
परिवार और करीबी लोगों के बीच छवि बेहतर होगी। किसी खास काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कामकाज में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी। पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर बहस हो सकती है। मानसिक और शारीरिक थकान कम करने के लिए कुछ समय अकेले बिताना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और लंबे समय बाद मेल-मिलाप होने से घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घरेलू कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बन सकती है। कारोबार में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन में आपसी समझ से संबंध मधुर रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-
ग्रह स्थिति आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत कर रही है। सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। नए लोगों से पहचान बनेगी और संपर्क दायरा बढ़ेगा। कामकाज की जगह पर जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी और थकान भी होगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-
फाइनेंस से जुड़े मामलों में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। कोई भुगतान अटका हुआ है तो उसके लिए प्रयास करना उचित रहेगा। व्यावहारिक सोच से लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। घर के बड़े सदस्यों के सम्मान और भावनाओं का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना कारोबार में लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता या परेशानी का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। कई लाभदायक और सुकून देने वाली स्थितियां बनेंगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करना मानसिक खुशी देगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बातचीत में नरमी और धैर्य रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी और भरोसा बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
आर्थिक योजनाओं पर गंभीरता से विचार होगा और निवेश की रूपरेखा बन सकती है। परिवार के साथ खरीदारी या जरूरत के कामों में आनंद मिलेगा। किसी करीबी से जुड़ी दुखद खबर मिलने से मन परेशान हो सकता है। कारोबार में विस्तार की योजना बनेगी, लेकिन फाइनेंस से जुड़े फैसलों में सावधानी आवश्यक है। टैक्स, लोन या कागजी काम अधूरे न छोड़ें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
ग्रह स्थिति पक्ष में काम कर रही है। अफवाहों या बेकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। मेहनत का फल आगे अवश्य मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे और लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे। धैर्य और समझदारी से दिन व्यतीत होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-
समय मेहनत और भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन सरल और उदार स्वभाव ही सफलता का कारण बनेगा। परिवार का कोई उलझा मसला सुलझने से घर में शांति और सुकून रहेगा। बच्चे अनुशासन में रहेंगे। किसी को उधार देने से बचें। घर में मेहमानों की आवाजाही से खुशहाल माहौल रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
किसी खास काम को लेकर किया गया प्रयास फल देने की स्थिति में है। लंबे समय से चली आ रही रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। युवाओं का टीम वर्क बेहतर रहेगा और योग्यता की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोग किसी लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-
क्षमता और योग्यता पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। पूरी मेहनत और समर्पण से किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद, निवेश या संपत्ति से जुड़े मामलों में व्यस्तता रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह तक ले जाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-
सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने का समय है। इससे दिनचर्या अधिक संतुलित और सुखद रहेगी। खास लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी छोटी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम में पूरी एकाग्रता रखनी होगी, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-
आर्थिक मामलों में निवेश लाभदायक रह सकता है। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। दिन संतुलित तरीके से आगे बढ़ेगा और मन को सुकून रहेगा। पब्लिक रिलेशन मजबूत करना फायदेमंद साबित होगा। व्यवसाय से जुड़े नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए साथी के साथ समय बिताना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-04 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।

तिथि: प्रतिपदा शाम 04:18 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशि: अपराह्न 01:45 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 07:39 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः धृति प्रातः 08:52 बजे तक, उपरांत शूल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:40 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:21 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: होली, धुलण्डी।

विशेष दिवस: चैत्र मास प्रारम्भ।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor