आपके सितारेः गुरुवार, 05 मार्च 2026 का राशिफल

05 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 4, 2026 - 23:06
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 05 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- सामाजिक संपर्कों का भरपूर लाभ मिलेगा और दोपहर बाद कार्य के प्रति बेहद अनुशासन नजर आएगा। मुश्किल चुनौतियों को मेहनत से हल करने का हुनर स्पष्ट दिखेगा। स्वभाव में थोड़ी जल्दबाजी या चिड़चिड़ापन रह सकता है। जोश में आकर ऐसा कोई फैसला न लें जिसे बाद में बदलना पड़े। निवेश के मामलों में दिन सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- व्यवहारिक सोच और रचनात्मकता सफलता के करीब ले जाएगी। दोपहर के बाद का समय संतान के साथ बिताने के लिए सुखद रहेगा। अपनी बात मनवाने की जिद रिश्तों में खटास ला सकती है। करियर में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। शुक्र-शनि की युति पेशेवर संपर्कों को मजबूती प्रदान करेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- बुद्धिमानी जटिल समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होगी। धन का आगमन थोड़ा धीमा रहने से मन में बेचैनी रह सकती है। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से विवाद करने से बचना हितकर रहेगा। भारी खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही धन व्यय करना समझदारी होगी। कार्यालय में काम की अधिकता से शारीरिक व मानसिक थकान हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- काफी सक्रियता और संवाद कुशलता बनी रहेगी। टीम वर्क में भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी तथा भाई-बहनों का सहयोग साहस प्रदान करेगा। सुबह के समय मन में अज्ञात भय या उलझन रह सकती है। रंगों या एलर्जी से त्वचा संबंधी परेशानी संभव है। सेहत का विशेष ध्यान रखते हुए संतुलित खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भावना घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगी। अहंकार की भावना जीवनसाथी के साथ मतभेद करवा सकती है। प्रशंसा की इच्छा में कार्य प्रभावित न होने दें। आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है। निवेश के लिए समय शुभ है, लेकिन जल्दबाजी में बड़ा जोखिम न लें। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कार्यक्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हर काम व्यवस्थित तरीके से पूरा होगा। सुबह के समय आलस्य या थकान हावी रह सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बचत की नई योजनाओं पर विचार करने के लिए समय अनुकूल है। पाचन तंत्र का ध्यान रखें। मेहनत को वरिष्ठ अधिकारी नोटिस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- बाहरी दुनिया और निजी शांति के बीच संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी। आत्म-चिंतन के लिए दोपहर बाद का समय अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद या यादें मन को थोड़ा उदास कर सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण न रखने से बजट बिगड़ सकता है। नए विचारों पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। आर्थिक लाभ में देरी संभव है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। सामाजिक नेटवर्क और पुराने मित्रों से मिला सहयोग रुके कार्य को आगे बढ़ा सकता है। घर के माहौल में मंगल-राहु की वजह से तनाव रह सकता है। गुस्से में कड़वी बात कहने से बचें। रुका हुआ धन मिलने में अभी समय लग सकता है। धैर्य बनाए रखें और प्रयास जारी रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- दोपहर बाद पेशेवर जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाया जाएगा। मन में नए और रचनात्मक विचार आएंगे। सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च होने के योग हैं। निवेश के मामले में सतर्कता आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में साख मजबूत करने के लिए समय अनुकूल है। नई रणनीति सफल हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- दोपहर बाद मानसिक शांति और राहत का अनुभव होगा। सुबह के समय बेचैनी या काम में मन न लगने की स्थिति रह सकती है। ऑनलाइन लेन-देन के दौरान धोखाधड़ी से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन किसी को उधार देना उचित नहीं रहेगा। शिक्षा और कानून क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय शानदार है।

भाग्यशाली रंग- धूमिल, भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- ऊर्जा भरपूर रहेगी। एकांत में की गई भविष्य की योजना कारगर साबित होगी। पुरानी चिंताओं को हावी न होने दें। पैसों के मामले में बड़ा जोखिम न लें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें, चोरी या गुम होने की आशंका है। सिरदर्द और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- अधूरी जानकारी के आधार पर कोई बड़ा फैसला न लें। अचानक होने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। रिश्तों में समझदारी काम आएगी। कला और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दोपहर बाद का समय रचनात्मक रहेगा। पैरों में थकान और संक्रमण से सावधान रहें। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-06 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947।

माह/पक्षः माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।

तिथिः तृतीया शाम 05:53 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशिः रात्रि 10:18 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः हस्त नक्षत्र प्रात: 09:29 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः गण्ड प्रात: 07:06 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:07 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:38 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:22 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहारः भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी।

विशेष दिवसः छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः प्रात: 05:24 बजे से शाम 05:53 बजे तक।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor