आपके सितारेः शुक्रवार, 06 मार्च 2026 का राशिफल

06 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 5, 2026 - 22:33
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 06 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :-
आज का दिन पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत दिलाने वाला है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। दूसरे कामों के साथ घर-परिवार को भी समय देना होगा, तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह की दिशा में ले जाने और परिवार की स्वीकृति लेने के लिए समय अनुकूल है। संतुलित खानपान और संयमित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग — चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक — 7

वृषभ :-
आज कोई कठिन काम सुलझता हुआ नजर आएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतिस्पर्धा से जुड़े काम में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। बेवजह की बातों में उलझने के बजाय खुद को व्यस्त रखें। निजी कामों के कारण व्यवसाय पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर में सुख-शांति बनाए रखने में पति-पत्नी दोनों का सहयोग रहेगा।

भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 4

मिथुन :-
कोई सोचा हुआ काम आसानी से पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर फोकस रहेगा और परिणाम भी मिलेंगे। मेहनत के बावजूद परिणाम मध्यम रह सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। फाइनेंस से जुड़े कामों में खास सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें।

भाग्यशाली रंग — हरा, भाग्यशाली अंक — 3

कर्क :-
पुराने अनुभवों के आधार पर कोई बड़ा निर्णय लेना आसान रहेगा। घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन हो सकता है। आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी और वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी गतिविधियां बेहतर हो सकती हैं। लव पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग — भूरा, भाग्यशाली अंक — 2

सिंह :-
वाकपटुता और काम करने की शैली लोगों को प्रभावित करेगी। दौड़-धूप के बावजूद खुद को संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन ज्ञान और अनुभव से कठिन काम सुलझा लेंगे। कमीशन, बीमा जैसे कामों में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।

भाग्यशाली रंग — नारंगी, भाग्यशाली अंक — 9

कन्या :-
परिवार या व्यवसाय से जुड़े किसी विशेष काम में ठोस निर्णय लेना पड़ सकता है और सही फैसला लेने में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा से जुड़ी गतिविधियां भी बन सकती हैं। नजदीकी संबंधी से कहासुनी हो तो शांत रहना बेहतर है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे घर की व्यवस्था भी ठीक रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।

भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 8

तुला :-
परिवार की चल रही समस्याएं दूर होंगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। संतान की शिक्षा से जुड़े कामों में भागदौड़ रहेगी। किसी विवादित स्थिति में भागीदारी कम रखें और मामले जल्दी निपटाएं। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सावधान रहें, विवाहेत्तर संबंध जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे घर में तनाव बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

भाग्यशाली रंग — सफेद, भाग्यशाली अंक — 1

वृश्चिक :-
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। बाहरी गतिविधियों में रुचि रहेगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमान आने से आवभगत में अच्छा समय बीतेगा। परिवार में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

भाग्यशाली रंग — बैंगनी, भाग्यशाली अंक — 6

धनु :-
दिन का बड़ा हिस्सा पारिवारिक व्यवस्थाओं को संभालने में लगेगा। योग्यता के बल पर कामों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से अधिक मेल-मुलाकात छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। बदलते मौसम से सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकता है।

भाग्यशाली रंग — हल्का पीला, भाग्यशाली अंक — 9

मकर :-
घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है, जिससे माहौल सकारात्मक रहेगा। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने होंगे। लाभ की स्थिति बेहतर हो सकती है। तनाव लेने के बजाय समझदारी से समाधान निकालें। पारिवारिक मामलों में योगदान घर की व्यवस्था को बेहतर रखेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 8

कुम्भ :-
आज कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसे आगे बढ़ाने का समय अच्छा है। संतान की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से घर में खुशी रहेगी। कारोबार में असमंजस रह सकता है। कर्मचारियों के साथ विवाद न होने दें, वरना काम पर असर पड़ेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग कार्यक्षमता बढ़ाएगा। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग — सिलेटी, भाग्यशाली अंक — 1

मीन :-
आय बढ़ने के साथ खर्च भी रहेगा, लेकिन व्यवस्था संभलती नजर आएगी। सब ठीक होने पर भी मन में बेचैनी रह सकती है, जिसका असर सेहत पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। लव मेट के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। गुस्सा और तनाव से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-07 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।

तिथि: चतुर्थी शाम 07:17 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र प्रात: 11:15 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि प्रात: 06:52 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:07 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:37 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:23 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor