आपके सितारेः शनिवार, 07 मार्च 2026 का राशिफल
07 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने का योग बना रहेगा। कारोबार के मामले में भी दिन लाभदायक है। तकनीकी काम और विदेश से संबंधित काम में भी सफलता मिलेगी। लेकिन कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। सेहत का ध्यान रखें, संयमित और संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :-
पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरी में विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन चतुर बुद्धि और व्यवहार कुशलता से स्थिति अपने पक्ष में बनाए रखने में सफलता मिलेगी। किसी मित्र से भी सहयोग मिलेगा। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार और इंजीनियरिंग से संबंधित काम में खूब फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :-
नौकरी में दिन सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगा। बिजनेस में लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। सुख और आनंद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :-
रुचि धर्म कर्म में रहेगी। सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। कुछ ऐसे निर्णय लिए जा सकते हैं जिनसे भविष्य में भी बड़ा लाभ मिलने का संयोग बनेगा। कमाई में वृद्धि होगी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी और ज्वेलरी के काम में फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
करियर में ग्रोथ का मौका मिलेगा। चतुराई और कूटनीति से लाभ प्राप्त होगा। तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के काम में भाग्य सफलता प्रदान कर सकता है। नौकरी में विरोधियों और प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :-
मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलेगी और काम तेजी से आगे बढ़ेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू किया जा सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन शौक भी बढ़ेंगे, ऐसे में धन खर्च होगा। छात्रों का मन भटक सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :-
भाइयों से लाभ और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दोस्तों और शुभचिंतकों से मिलने का अवसर मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का प्रसंग बन सकता है जो लाभदायक रहेगा। विदेश से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :-
नौकरी में प्रोत्साहन प्राप्त होगा और पूर्व में किए किसी काम के लिए सम्मान भी मिल सकता है। सरकारी काम में भाग्य लाभ दिलाएगा। फैमिली बिजनेस में बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है, उनके लिए भाग्य लाभ का संयोग बना रहेगा। बीपी के मरीज ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
धनु :-
दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। पहले से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :-
उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को कामयाबी मिलेगी। नौकरी में अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा, जिससे अटका हुआ काम बन जाएगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातक वाणी और चतुराई से लाभदायक डील प्राप्त करेंगे। दान पुण्य का भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ :-
आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। लुभावनी डील के चक्कर में धन का नुकसान हो सकता है। सितारे बताते हैं कि तकनीकी काम में भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से भी लाभ का संयोग बनता दिख रहा है। बैंक से संबंधित काम में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :-
किसी शुभ काम में भाग लेने का अवसर मिलेगा और पुण्य लाभ भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य से अधिक परिश्रम और अनुभव का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए, इनसे पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में सफलता प्राप्त होगी। माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-08 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।
तिथि: पंचमी रात्रि 09:10 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र अपराह्न 01:31 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योगः ध्रुव प्रातः 07:04 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:07 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:36 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:23 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: रंग पंचमी।
विशेष दिवस: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।