आपके सितारेः सोमवार, 09 मार्च 2026 का राशिफल
09 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो काम अभी तक नहीं हुआ है वह काम होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन संतुष्टि और सुखी रहेगा। भागीदारी से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। परिवार की खुशी के लिए आज किसी विशेष वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- आज का दिन शुभ फलदायक है। जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आज परिवार के साथ ज्यादातर समय गुजरेगा। किसी पुरानी यादों में भी खो सकते हैं। प्रेम जीवन में एक-दूसरे के प्रति भ्रम पैदा हो सकता है। किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- आज का दिन शुभ फलदायी और लाभकारी है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। घर की जरूरत पर पैसा खर्च होगा। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कुछ खरीदने की योजना बन सकती है। आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या किसी कारण से तकलीफ हो सकती है। अनिद्रा से परेशानी रहेगी। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी। कोई अरुचिकर काम भी करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आज के दिन शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा। मित्रों एवं स्वजनों के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए काम या योजना को स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से लोकप्रियता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे धन खर्च होगा। नियम विरुद्ध काम से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- आर्थिक आयोजन बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे। कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से काम पूरे होंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- आज के दिन मानसिक शांति मिलेगी। धन का आवागमन बना रहेगा। दोस्तों और स्वजनों की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत ही प्रगाढ़ होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से लाभ मिल सकेगा। व्यापार में नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई विशेष योजना बन सकती है। अत्यधिक खर्च पर अंकुश रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- आर्थिक आयोजन बेहतर तरीके से पूरा होगा। धन में वृद्धि होगी और खर्च सीमित रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। कोई खास परेशानी नहीं होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। परिजनों के साथ छोटा विवाद लंबा चल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में दौड़-धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। सरकार तथा मित्रों से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- बेचैनी और थकान का अनुभव हो सकता है, हालांकि मानसिक चिंता दूर होगी। शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा, जिससे काम करने में उत्साह कम रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा। लंबी यात्रा हो सकती है। विदेश से अच्छा समाचार मिलेगा। संतान से जुड़े मामलों में उलझन रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- अचानक आर्थिक लाभ होने का योग बनेगा। व्यापारी रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अधिक काम करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। नियम विरुद्ध काम समस्याओं में वृद्धि कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-10 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।
तिथिः सप्तमी अर्द्धरात्रि 01:54 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशिः वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र शाम 07:05 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण प्रात: 08:21 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:05 बजे से 12:53 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:33 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:24 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहारः शीतला सप्तमी, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः शाम 07:05 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः मध्याह्न 12:40 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।