आपके सितारेः मंगलवार, 10 मार्च 2026 का राशिफल

10 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 9, 2026 - 22:01
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 10 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- जो काम अभी तक नहीं हुआ है वह काम होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन संतुष्टि और सुखी रहेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती का आनंद मिल सकेगा। भागीदारी से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। परिवार की खुशी के लिए किसी विशेष वस्तु की खरीदारी भी संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- दिन शुभ फलदायक है। अधूरे काम पूरे होंगे। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत होगा। पुरानी यादों में खोने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में एक-दूसरे के प्रति भ्रम पैदा हो सकता है। किसी बात को लेकर वाद-विवाद की संभावना है। छोटी यात्रा का विचार बन सकता है।

भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- दिन शुभ फलदायी और लाभकारी है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। घर की जरूरत पर धन खर्च होगा। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों से मिलन आनंददायक रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा।

भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता बनी रह सकती है। छाती में दर्द या किसी कारण से तकलीफ संभव है। अनिद्रा से परेशानी हो सकती है। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखना होगा। धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता रहेगी। कोई अरुचिकर काम भी करना पड़ सकता है, फिर भी समय पर काम पूरा करने की स्थिति बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता महसूस होगी। मित्रों एवं स्वजनों के साथ पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक लाभ संभव है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नई योजना या कार्य स्वीकार करने के लिए अनुकूल समय है। संगीत में विशेष रुचि रहेगी।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से लोकप्रियता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे धन खर्च होगा। नियम विरुद्ध कार्यों से दूर रहना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे होंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा।

भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- मानसिक शांति प्राप्त होगी। धन का आवागमन बना रहेगा। दोस्तों और स्वजनों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष योजना बन सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- आर्थिक योजनाएं बेहतर ढंग से पूरी होंगी। धन में वृद्धि के योग हैं और खर्च सीमित रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा। सरकार तथा मित्रों से लाभ मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में किया गया परिश्रम रंग लाएगा। घर-परिवार और संतान के मामलों में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। व्यावसायिक कार्यों में दौड़-धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- बेचैनी और थकान का अनुभव हो सकता है, हालांकि मानसिक चिंता दूर होगी। शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा जिससे काम करने में उत्साह कम रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा। लंबी यात्रा का योग है। विदेश से अच्छा समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़े मामलों में उलझन की स्थिति रह सकती है।

भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- अचानक आर्थिक लाभ का योग बनेगा। व्यापारी रुका हुआ धन वापस प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अधिक काम करना पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक रहेगा। खर्च में वृद्धि संभव है। नियम विरुद्ध कार्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। आध्यात्मिकता गलत मार्ग से दूर रखने में सहायक बनेगी।

भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-11 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।

तिथि: अष्टमी कल प्रात: 04:19 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 10:00 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:00 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र प्रात: 09:12 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:32 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:25 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: शीतला अष्टमी, बसोड़ा, गण्डमूल, कालाष्टमी, मासिक कृष्णजन्माष्टमी, वर्षी तप आरम्भ।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: चल रहे है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor