आपके सितारेः बुधवार, 11 मार्च 2026 का राशिफल
11 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य में व्यस्तता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में ताजगी का अनुभव होगा। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक समस्या आ सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का साथ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें। पारिवारिक उलझनों से तनाव बढ़ेगा। जिम्मेदारियों के निर्वाह में पिछड़ सकते हैं। मादक द्रव्यों के सेवन से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- साहित्य एवं लेखन कार्य के लिए समय अच्छा है। इच्छा के विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी की वाणी और व्यवहार से ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से संबंधित दस्तावेजों से जुड़ा कोई कार्य करने से बचना होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। समय का सदुपयोग हो सकेगा। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- आय की स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मनमुटाव और तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी को उधार न दें, अन्यथा वसूली कठिन हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- कारोबार सकारात्मक संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आर्थिक लाभ मिल सकता है। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम आवश्यक रहेगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें। दिन उत्साह और आनंद से भरा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है, लेकिन व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। मौज-शौक और मनोरंजन पर खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। किसी मित्र या जीवनसाथी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। प्रवास और वैवाहिक योग बन सकते हैं। वैवाहिक सुख का आनंद मिलेगा। नए मकान या वाहन की खरीद का शुभ समाचार मिल सकता है। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- निवेश के लिए समय अनुकूल है। धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रहेगा। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन लाभदायी रहेगा। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हैं। मित्र आर्थिक रूप से सहयोग कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- आर्थिक स्थिति में सुधार प्रारंभ होगा और धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। पुराना कर्ज और बीमारी से राहत मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी और सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कारोबार के प्रति गंभीरता बढ़ेगी और धनलाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि के योग हैं। वरिष्ठ व्यक्ति आय बढ़ाने के कुछ उपाय सिखा सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-12 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।
तिथिः नवमी कल प्रातः 06:28 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशिः धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः मूल नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:43 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्धि प्रातः 09:59 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:05 बजे से 12:53 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:31 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:25 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः अर्द्धरात्रि 12:43 बजे पर समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।