आपके सितारेः गुरुवार, 12 मार्च 2026 का राशिफल

12 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 11, 2026 - 22:58
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 12 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- ध्यान आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा। रहस्यों से भरपूर गूढ़ विद्याओं की तरफ झुकाव बढ़ेगा। गहन चिंतन कुछ अनोखा अनुभव कराएगा। वाणी पर अंकुश रखने से बहुत से मतभेद टल सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे। आर्थिक लाभ संभव। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी नए काम की शुरुआत न करें।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मजबूत होंगे। उनके साथ रोमांस के पल व्यतीत होंगे। पारिवारिक या सामाजिक प्रसंगों में जाना पड़ सकता है। यात्रा की संभावना है। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। खुशियों का अनुभव होगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग व्यापार को आगे बढ़ा सकेगा।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- नाम और कार्य में सफलता मिल सकेगी। घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। शरीर और मन स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। धन उचित स्थान पर खर्च होगा। लंबे समय से फंसे कार्य पूरे हो सकेंगे। कार्यस्थल पर काम करने के तरीकों की प्रशंसा होगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण संकट ला सकता है। नए काम की शुरुआत या यात्रा टालना उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- मन पर नकारात्मक विचार हावी रहने से हताशा अनुभव हो सकती है। घर में मेल-जोल कम रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता संभव। उनके साथ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी तरह पढ़ना आवश्यक। नौकरीपेशा वर्ग को किसी बात की चिंता रह सकती है। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- शारीरिक ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मन शांत रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सहयोग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक विषयों में सिद्धि मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम जीवन में संतुष्टि का भाव रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- मानसिक दुविधा के कारण निर्णय लेना कठिन हो सकता है। किसी नए या महत्वपूर्ण काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं। किसी से गलत व्यवहार के कारण स्वयं को ही दुःख हो सकता है। व्यवहार में हठ छोड़ने से परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की भावना का सम्मान आवश्यक। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- परिजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रियजनों से मुलाकात आनंददायक होगी। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मित्रों तथा स्नेहीजनों से उपहार मिल सकते हैं। आनंददायक यात्रा संभव। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पूरा दिन खुशहाली में बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- दुर्घटना का भय बना रह सकता है, इसलिए हर कार्य में सावधानी आवश्यक। अचानक धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलने की संभावना है। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यों में कठिनाई नहीं होगी। व्यापार में लाभ संभव।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- नौकरी, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। शुभ अवसरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिजनों से विशेष लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का होने के योग हैं। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। खुशी का अनुभव होगा। नौकरी या व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा और सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों और उच्च अधिकारियों की सहायता से चिंताएं कम होंगी। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति के संकेत। प्रेम जीवन में सफलता संभव।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- नकारात्मकता हावी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। मानसिक दुविधा के कारण भय का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रह सकती हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से संभलकर व्यवहार करना आवश्यक। किसी विवाद की आशंका है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। विरोधी मार्ग में बाधा खड़ी कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय टालना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

13 मार्च 2026 का पंचांगः

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।

तिथिः दशमी कल प्रात: 08:10 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशिः धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 03:03 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः व्यतिपात प्रात: 10:32 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:04 बजे से 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:30 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:26 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 07:23 बजे से कल प्रात: 08:10 बजे तक।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor