आपके सितारेः शुक्रवार, 13 मार्च 2026 का राशिफल

13 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 12, 2026 - 23:07
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 13 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :-
मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। परिवार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बुद्धि और कौशल से किए गए कार्यों में गति आएगी। निवेश के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है।

भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :-
वृष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। भाई-बहनों और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :-
प्रगति और नए अवसर लेकर आने वाला दिन रहेगा। कलात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं। नए संपर्क लाभ दिलाने वाले साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार आवश्यक रहेगा।

भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
शुक्रवार का दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दे रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। मानसिक शांति बनाए रखना लाभकारी रहेगा। पुराने अनुभवों के आधार पर बड़ा निर्णय लेना आसान हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मन थोड़ा अशांत रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम के साथ काम लेना उचित रहेगा। तनाव से बचने का प्रयास करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचाव आवश्यक रहेगा। स्वास्थ्य के अनुकूल खानपान पर ध्यान देना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है।

भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :-
कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्रगति लेकर आने वाला रहेगा। मेहनत का उचित फल मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। शासन-सत्ता से सहयोग मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला :-
परिवार में चल रही समस्याएं दूर होने के संकेत हैं और रिश्तों में मिठास बढ़ सकती है। दिन रिश्तों और कार्यों में संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :-
उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। शुक्रवार का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। परिवार और गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने के संकेत हैं।

भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता आवश्यक रहेगी। लापरवाही से बचाव जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ काम करना लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। विवादों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत हो सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बनते दिखाई दे रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही हो तो उसे आगे बढ़ाने का समय अनुकूल माना जा सकता है। सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।

भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आय में वृद्धि के साथ खर्च भी बना रह सकता है, लेकिन व्यवस्था संभलती हुई दिखाई देगी। प्रतियोगिता और पढ़ाई से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-पंचांगः 14 मार्च 2026-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।

तिथिः दशमी प्रात: 08:10 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशिः प्रात: 09:33 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा नक्षत्र कल प्रात: 04:49 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान प्रात: 10:43 बजे तक, उपरांत परिघ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:04 बजे से 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:29 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:26 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहारः अर्द्धरात्रि 01:08 बजे पर सूर्य का कुम्भ राशि में प्रवेश, कुम्भ संक्रांति।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः प्रात: 08:10 बजे तक।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor