आपके सितारेः रविवार, 15 मार्च 2026 का राशिफल
15 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है। कुछ जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, इसलिए समय को संभालकर चलना बेहतर रहेगा। किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। घर के लोगों से बातचीत करने से मन हल्का रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 1
वृषभ :-
दिन सामान्य तरीके से आगे बढ़ सकता है। काम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। किसी जान-पहचान वाले से मदद मिल सकती है। खर्च को लेकर थोड़ा ध्यान रखना जरूरी रहेगा। परिवार के साथ बैठकर समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी।
भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2
मिथुन :-
जटिल समस्याओं का सटीक और सरल समाधान खोजने में मदद मिलेगी। अधिक सोच-विचार से बचें, अन्यथा निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6
कर्क :-
काम में स्थिरता बनी रह सकती है। कुछ मामलों में धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी। घर से जुड़ी कोई बात ध्यान मांग सकती है। किसी करीबी की सलाह काम आ सकती है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 9
सिंह :-
आत्मविश्वास बना रहेगा। काम में मेहनत करने का मन रहेगा और उसका फायदा भी धीरे-धीरे दिख सकता है। किसी नई योजना के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ बातचीत अच्छी रह सकती है। भावुकता में निर्णय लेने से बचें। कुछ मामलों में तनाव या उलझनें महसूस हो सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 5
कन्या :-
काम की जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती हैं। धैर्य से काम करने पर धीरे-धीरे स्थिति संभलती नजर आएगी। किसी करीबी की मदद मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें। किसी अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6
तुला :-
कुछ काम उम्मीद से धीमे चल सकते हैं। ऐसे में परेशान होने के बजाय शांत रहकर काम करना बेहतर रहेगा। छोटी बातों को ज्यादा बड़ा न बनाएं। पैसों के मामले में सावधानी रखें। घर के लोगों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लोगों से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग — जरिम कलर, भाग्यशाली अंक — 6
वृश्चिक :-
मन में कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। नई चीजें सीखने या समझने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से बातचीत अच्छी रहेगी। काम में धीरे-धीरे चीजें साफ होती नजर आएंगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन में हल्का मतभेद संभव है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 9
धनु :-
दिन मिलाजुला रह सकता है। कुछ काम आसानी से पूरे होंगे तो कुछ में थोड़ा समय लग सकता है। किसी पुराने मामले को सुलझाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत अच्छी रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल हो सकते हैं। दूसरों से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग — क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक — 3
मकर :-
किसी जरूरी काम में धीरे-धीरे प्रगति हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। मन में चल रही उलझन कम हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा लगेगा। घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। शासन या वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 8
कुम्भ :-
नई योजनाओं के बारे में विचार बन सकता है। किसी काम में बदलाव करने का मन हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रह सकती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग — नीला, भाग्यशाली अंक — 7
मीन :-
भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। शांत रहकर सोचने से बेहतर रास्ता मिल सकता है। काम में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। परिवार का साथ बना रहेगा और मन हल्का महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्ते बेहतर होंगे।
भाग्यशाली रंग —धानी, भाग्यशाली —अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
16 मार्च 2026 का पंचांगः
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।
तिथि: द्वादशी प्रात: 09:40 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 06:14 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र कल प्रात: 06:22 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव प्रात: 09:37 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:04 बजे से 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:27 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:27 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: प्रदोष व्रत, पापमोचनी एकादशी पारण, पंचक।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: शाम 06:14 बजे से प्रारम्भ।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
Top of Form