आपके सितारेः सोमवार, 16 मार्च 2026 का राशिफल

16 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 15, 2026 - 22:33
 0
आपके सितारेः सोमवार, 16 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :-
मेष राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना भी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और दांपत्य जीवन में जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए धन का सही प्रबंधन करने की आवश्यकता रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे और साथियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान की ओर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन बढ़िया रहेगा, लेकिन कुछ लोग रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी, जिससे रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। लव लाइफ वालों के लिए दिन काफी उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास और कड़ी मेहनत से अच्छा काम करके दिखाया जाएगा, जिससे प्रशंसा मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में दिन बेहतर रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
कर्क राशि वालों के लिए दिन साधारण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं क्योंकि भाग्य कमजोर रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करना आवश्यक होगा, अन्यथा स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। प्रत्येक कार्य को सफल बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। सुख-सुविधा में दिन व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम के सिलसिले में अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। घर में किसी प्रकार का वाद-विवाद न होने देना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। उत्साह बना रहेगा और कार्य में सफलता प्राप्त होगी। लव पार्टनर को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा काम होगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा, लव पार्टनर का मूड कभी अच्छा तो कभी बिगड़ा रहेगा, जिससे परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी कोई लाभ दिला सकता है।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
कहीं से अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे हिम्मत बढ़ेगी और कोई नया काम शुरू करने की सोच बनेगी। ससुराल से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने से जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में दिन अनुकूल रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
खर्चे बने रहेंगे, लेकिन आय भी बढ़ती रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाना आवश्यक रहेगा, दुर्घटना की आशंका बन रही है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और निकटता बढ़ेगी। लव लाइफ में किसी कारण कड़वाहट आ सकती है, जिससे दोनों के बीच दूरी बनने की संभावना रहेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
कामकाज की अधिकता के कारण सेहत खराब हो सकती है और मानसिक तनाव भी रह सकता है। खर्चे अधिक रहेंगे और आय अपेक्षाकृत कम रह सकती है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति में सुधार आने लगेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन दस्तावेज अवश्य जांच लेने चाहिए। कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :-
काम में मजबूती महसूस होगी और अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। दैनिक व्यापारियों की आय भी अच्छी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी और नए व्यापारिक ऑर्डर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात से थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी से कहासुनी होने की संभावना है। घर के बुजुर्गों के साथ नए व्यवसाय को लेकर चर्चा हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
बुद्धिमानी काम आएगी और चुनौतियों पर विजय प्राप्त होगी। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में प्रेमपूर्ण दिन रहेगा और पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

— दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-Bottom of Form

17 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।

तिथिः त्रयोदशी प्रातः 09:23 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशिः कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः शतभिषा नक्षत्र प्रातः 06:09 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध प्रातः 08:15 बजे तक, उपरांत साध्य कल प्रातः 06:22 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:03 बजे से 12:51 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:26 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:28 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहारः मासिक शिवरात्रि, पंचक।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 09:23 बजे से रात्रि 08:59 बजे तक।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor