आपके सितारेः बुधवार, 18 मार्च 2026 का राशिफल
19 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन की शुरुआत में सामाजिक संपर्कों में सावधानी बरतें, क्योंकि बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। ऑफिस में नए प्रयोगों के स्थान पर पुराने लंबित कार्यों को पूर्ण करना अधिक श्रेयस्कर रहेगा। दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और किसी भी अनिश्चित वित्तीय योजना से दूरी बनाए रखें। भागदौड़ भरी दिनचर्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्वों का भार अचानक बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में प्रयास करना पड़ सकता है। किसी भी कानूनी या महत्वपूर्ण पत्र पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसका गहन अध्ययन अवश्य करें। धन के मामले में आज भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अहंकार के टकराव से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- भाग्य की कृपा बनी हुई है। शिक्षा अथवा लंबी दूरी की यात्राओं के संदर्भ में कोई सुखद सूचना प्राप्त होने के प्रबल संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर व्यय होने की संभावना है, जो पारिवारिक प्रसन्नता बढ़ाएगा। प्रेम जीवन में मधुरता लाने के लिए पुराने सुखद क्षणों को साझा करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- आर्थिक दृष्टिकोण से पुरानी संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं, किंतु नवीन निवेश हेतु समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में सहयोगात्मक दृष्टिकोण छवि को उज्ज्वल करेगा। अंतरात्मा की आवाज सुनें क्योंकि सहज बुद्धि (सिक्स्थ सेंस) काफी प्रभावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में हठ करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- साझेदारी के कार्यों और व्यक्तिगत रिश्तों में सौम्यता बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। अन्यथा वैवाहिक जीवन या व्यापारिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस में टीम भावना के साथ कार्य करें और राय थोपने के बजाय दूसरों को भी सुनने का प्रयास करें। सायंकाल अचानक धन लाभ या किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- अनुशासन और बुद्धिमत्ता के बल पर विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी, किंतु कार्यकुशलता से सभी अधूरे कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। यदि पूर्व में किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में साथी का पूर्ण सहयोग मानसिक तनाव को कम करेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- विद्यार्थियों के लिए कठिन विषयों पर पकड़ बनाने का यह श्रेष्ठ समय है, बस एकाग्रता भंग न होने दें। ऑफिस में विशिष्ट कला या कौशल को प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम भरे निवेशों जैसे शेयर बाजार या सट्टे से पूर्णतः दूरी बनाए रखें। सायंकाल किसी विशेष रुचि या हॉबी के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- पारिवारिक सुख-शांति पर ध्यान केंद्रित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। घर या वाहन से संबंधित कुछ रखरखाव के कार्य तनाव दे सकते हैं, जिन्हें धैर्य से सुलझाएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार के वृद्धजनों का परामर्श लेना हितकर सिद्ध होगा। प्रेम संबंधों में साथी का संवेगात्मक सहयोग संबल प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- भीतर आत्मविश्वास का संचार होगा। मार्केटिंग और संचार क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से उपलब्धियों भरा रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें और अनावश्यक तर्कों से बचें। नेटवर्किंग और सामाजिक संबंध व्यावसायिक लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- वाणी पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है, क्योंकि कड़वी बातें बने-बनाए कार्यों को बिगाड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर मेहनत का प्रतिफल प्राप्त होगा, धैर्य बनाए रखें। किसी को भी बिना सोचे-समझे उधार देने से बचें। सायंकाल छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने से मन प्रफुल्लित रहेगा और जीवन में अनुशासन का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- साहस और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे, किंतु निर्णय लेते समय किसी विशेषज्ञ का परामर्श अवश्य लें। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। रिश्तों में इच्छाएं थोपने के बजाय साथी की भावनाओं का भी सम्मान करें। मानसिक ऊर्जा को क्रोध में नष्ट करने के बजाय रचनात्मक कार्यों में नियोजित करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- दिन के समय एकांत और शांति का अनुभव होगा, जो आंतरिक विकास में सहायक रहेगा। विदेशी व्यापार या संपर्कों से लाभ के योग हैं, किंतु घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी। हृदय की पुकार सुनें और बड़े निवेशों से पूर्व दस्तावेजों की पड़ताल करें।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-19 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण/शुक्ल।
तिथि: अमावस्या प्रात: 06:52 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा कल प्रात: 05:52 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र कल प्रात: 04:05 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः शुक्ल अर्द्धरात्रि 01:17 बजे तक, उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:02 बजे से 12:51 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:24 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:29 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पंचक, देवकार्य अमावस्या, चैत्र शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, भारतीय नव संवत्सर 2083 प्रारम्भ, युगादी, गुड़ी पड़वा, वासन्तिक नवरात्रि प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे है।
मूल: कल प्रात: 04:05 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।