आपके सितारेः शुक्रवार, 20 मार्च 2026 का राशिफल
20 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन चिंतित हो सकता है। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। वाणी की मधुरता से निर्धारित कार्य संपन्न होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय वृद्धि के योग रहेंगे। व्यवसाय-धंधा भी अच्छा चलेगा तथा कार्यस्थल पर मित्रों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी वाद-विवाद में उलझाव संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। धन-व्यय की अधिकता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता से मानसिक और शारीरिक थकान संभव है। कामकाज को लेकर प्रवास के योग बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता आवश्यक है। उच्च अधिकारी कार्य से असंतुष्ट रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर व्यवस्थित आर्थिक योजना बनेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और परिश्रम से सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन भागदौड़ और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। नए कार्यों की शुरुआत से बचाव आवश्यक है। जीवनसाथी और संतानों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है, लेकिन प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति बनेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान संभव है। परिजनों के साथ तकरार की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा और दिन भागदौड़ में बीतेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान आवश्यक है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में भागीदारी होगी, परंतु वाणी पर संयम आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सभी कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। सहकर्मियों की मदद से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सगे-संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धनलाभ के योग बनेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता बढ़ेगी और सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- व्यावसायिक गतिविधियां सफल रहेंगी और कारोबार से संबंधित कार्यों में धनलाभ के योग बनेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन परिश्रम का फल उत्तम मिलेगा। पुराना अटका धन वापस मिलने की संभावना है। शासन तथा मित्रों, संबंधियों से लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-21 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्ष चैत्र, शुक्ल।
तिथिः तृतीया रात्रि 11:56 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशिः मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः अश्वनी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:37 बजे तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः इंद्र शाम 07:01 बजे तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:22 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:30 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहारः गण्डमूल, मत्स्य जयंती, तृतीय नवरात्रि देवी चंद्रघण्टा पूजा, गौरी पूजा, गणगौर, स्वायंभुव मन्वादि।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः अर्द्धरात्रि 12:37 बजे पर समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।