आपके सितारेः शनिवार, 28 मार्च 2026 का राशिफल
28 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- पिता का कोई जरूरी काम पूरा करायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़ें। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- सभी कार्यों में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम रहेंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा होने से राहत महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :- प्रॉपर्टी लेने का मन बनेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से ख़ुशी मिलेगी। शाम तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। व्यापारी वर्ग के लिये दिन अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- घर के सहयोग से हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन बेहतर रहेगा। कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए बेहतर परिणाम मिलेंगे। पहले दी हुई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। लोगों के बीच काम की तारीफ होगी। किसी नए कार्य को लेकर योजना बनेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। लोगों से काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे रिश्तों में मजबूती आयेगी। कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी, पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। काम के मामले में अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :- दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में काम की तारीफ होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह ली जाएगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
धनु :- व्यवसाय में फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद मिलेगी और कार्य में सफलता हासिल होगी। बेवजह उलझने से बचें। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए मदद लेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन बेहतरीन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। सभी कार्य सिद्ध होंगे और दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रगति के साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी दिन सफल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में की गई मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य पूरे हो जाएंगे, सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
29 मार्च 2026 का पंचांगः
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - चैत्र।
पक्ष - शुक्ल।
तिथि: एकादशी प्रात: 07:46 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 02:38 बजे तक कर्क तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 02:38 बजे तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति शाम 06:20 बजे तक उपरांत शूल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:59 बजे से 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:13 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:34 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कामदा एकादशी, वामन द्वादशी, गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
भद्राः प्रात: 07:46 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।