आपके सितारेः शुक्रवार, 01 मई 2025 का राशिफल और 02 मई 2026 का पंचांग
01 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे, दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता कर दें। वैवाहिक जीवन में खास पल बितेंगे। व्यवहार में नरमी बनाये रखें, लोग आकर्षित होंगे। बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट फेवर में आयेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे बेहद खुश रहेंगे, क्योंकि माता-पिता उनकी डिमांड पूरी करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग लक्ष्य पर ध्यान दें, सफलता के योग हैं। कंपनी किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी। शांत मन से निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। हाई शुगर लेवल से परेशान लोग खान-पान में परहेज रखें। सोना-चांदी के व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। छात्रों को करियर के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- दिन बढ़िया रहेगा। निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें बखूबी पूरा किया जाएगा। बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा, जिससे बड़ा फायदा होगा। किसी काम में उलझने से बचने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सहायता लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- दिन सामान्य रहेगा। खर्च को नियंत्रित कर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाई जा सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से संभलकर रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे, कुछ समस्याएं खत्म होंगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहें। जरूरत पड़ने पर मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। काफी समय से सोची चीज खरीदी जा सकती है। खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- दिन लाभदायक रहेगा। हैवी ट्रैफिक की वजह से ऑफिस के लिए देरी हो सकती है। आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा। विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं या मशीनरी पर खर्च संभव है। सोचे गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- दिन अच्छा रहेगा। इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चे मन की बात साझा करेंगे, जिससे समस्या का समाधान मिलेगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी, काम के प्रति रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- पूरी ऊर्जा के साथ कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। नई शुरुआत या नौकरी परिवर्तन पर गंभीरता से विचार होगा। दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। वाहन सुख के योग हैं, संतान पक्ष की उन्नति से उत्साह बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- बड़े भाई की सहायता से काम जल्दी और आसानी से पूरा होगा। घर के वातावरण में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी रजिस्ट्री से जुड़ा कार्य फाइनल होगा। अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार में लाभ कराने वाले व्यक्ति से मुलाकात होगी। लवमेट रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कुछ नया करने की सोच बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग मेहनत जारी रखें, सफलता मिलेगी। कारोबार में ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। स्वास्थ्य के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। रिश्ते की बात जल्द तय होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- किसी बात से बेहद खुशी मिलेगी। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। सिविल इंजीनियर्स को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी कुछ खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
-02 मई 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माहः ज्येष्ठ।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः प्रतिपदा अर्द्धरात्रि 12:49 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया।
चंद्र राशिः अर्द्धरात्रि 12:30 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक।
चंद्र नक्षत्रः विशाखा नक्षत्र प्रातः 07:10 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र।
योगः व्यतिपात रात्रि 09:45 बजे तक, उपरांत वरियान योग।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:40 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:51 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः नारद जयंती, ज्येष्ठ मास प्रारम्भ।
विशेष दिवसः कोई नहीं।
पंचकः कोई नहीं।
मूलः कोई नहीं।
भद्राः कोई नहीं।
दिशाशूलः पूर्व दिशा।