आपके सितारेः शनिवार, 02 मई 2026 का राशिफल और 03 मई 2026 का पंचांग

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 02 मई 2026, शनिवार का दिन विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जीवन के कई पहलुओं, कार्य, संबंध, धन और मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल रही है।

May 1, 2026 - 22:20
 0
आपके सितारेः शनिवार, 02 मई 2026 का राशिफल और 03 मई 2026 का पंचांग

मेष

जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बीच संतुलन बनाना होगा। काम और निजी जीवन दोनों ध्यान मांग सकते हैं, जिससे हल्का दबाव महसूस होगा। निजी जीवन में अपनों को समय दें, साथ ही अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन के अंत तक सोच में बदलाव आ सकता है। घर के बड़ों की बातों को अनसुना न करें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ

मन थोड़ा उदास या असंतुष्ट रह सकता है, भले ही आसपास अवसर मौजूद हों। किसी अच्छे मौके को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज कर सकते हैं क्योंकि वह उम्मीदों जैसा नहीं है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, कोई छुपा हुआ अवसर सामने आ सकता है। रिश्तों में खुद को अलग-थलग न करें, कोई जुड़ने की कोशिश कर रहा है। आर्थिक मामलों में छोटे-छोटे लाभ को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन

दिन प्रतिस्पर्धा और थोड़ी अव्यवस्था लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में मतभेद या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। यह दबाव बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। बेवजह के विवादों से बचें और संवाद को सकारात्मक रखें। रिश्तों में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, जिसे धैर्य से सुलझाया जा सकता है। तुलना करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5

कर्क

दिन भावनात्मक रूप से गहरा और थोड़ा भ्रमित करने वाला हो सकता है। किसी स्थिति को स्पष्ट रूप से समझने में कठिनाई हो सकती है। अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत है, लेकिन ज्यादा सोचने से डर पैदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधूरी जानकारी के आधार पर निर्णय न लें। रिश्तों में छुपी भावनाएं सामने आ सकती हैं। साझा प्रयासों से शक्ति बढ़ेगी और स्वजनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

सिंह

सावधान रहने की जरूरत है। कोई व्यक्ति पूरी तरह ईमानदार नहीं हो सकता या कुछ बातें छुपाई जा सकती हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाओं को खुलकर साझा करने से बचें और हर जानकारी को दोबारा जांचें। रिश्तों में केवल शब्दों पर नहीं, बल्कि व्यवहार पर ध्यान दें। किसी भी स्थिति में आक्रामक प्रतिक्रिया देने से बचें। आर्थिक मामलों में जोखिम से दूर रहें। निजी मामलों में थोड़ा धैर्य रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2

कन्या

लोगों के साथ बेहतर संपर्क और संवाद बनाए रखेंगे। सुख-सुविधाओं की चीजों पर जोर रहेगा। साख और प्रभाव में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण लोगों और जिम्मेदारों से भेंट हो सकती है। आलस्य का पूरी तरह त्याग करें। कुल और परिवार की समृद्धि का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापारिक प्रबंधन को बल देंगे। विविध प्रयासों में गति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6

तुला

रचनात्मक प्रयासों में सुधार होगा। अपनों के साथ हर्ष और आनंद के क्षण बिताएंगे। शुभ संस्कारों को बल मिलेगा और किए हुए वादे निभाएंगे। निजी जीवन में शुभता रहेगी। व्यर्थ के वार्तालाप और गुस्से से दूर रहें। पद-प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कार्य विस्तार पर विशेष जोर रहेगा। आपसी संबंधों में प्रभाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक

प्रेम और भावनाओं की ऊर्जा प्रबल रहेगी। दिल से जुड़ा संदेश, प्रस्ताव या भावनात्मक इजहार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव सोच सफलता दिला सकती है। रिश्तों में दिल की बात कहने का सही समय है। आर्थिक मामलों में भावनाओं के आधार पर निर्णय लेने से बचें। दिन के अंत तक संतुष्टि और खुशी महसूस होगी। विपक्षियों से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8

धनु

दिन आगे बढ़ने और विस्तार का है। भविष्य की योजनाओं, यात्रा या नए अवसरों के बारे में सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति नजर आएगी। रिश्तों में थोड़ी दूरी सोचने और समझने का मौका दे सकती है। आर्थिक मामलों में लंबी अवधि की योजना बनाना शुभ रहेगा। वाणिज्यिक गतिविधियों के प्रति उत्साह रहेगा। कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्रा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

मकर

किसी ऐसी चीज से दूर जाने का संकेत मिल रहा है, जो अब संतुष्टि नहीं दे रही। यह कोई स्थिति, सोच या रिश्ता हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने रास्ते पर दोबारा विचार कर सकते हैं। रिश्तों में जो थका रहा है, उसे छोड़ना जरूरी है। आर्थिक मामलों में प्राथमिकताओं को समझें। शुरुआत में मुश्किल लगेगा, लेकिन अंत में राहत देगा। धन और धान्य में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ

आर्थिक या भावनात्मक रूप से थोड़ी कमी या परेशानी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मदद उपलब्ध है, बस मांगनी होगी। रिश्तों में संवाद बनाए रखें, ताकि दूरी महसूस न हो। खर्चों पर नियंत्रण रखें। यह समय अस्थायी है। करियर और कारोबार में प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारियों के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4

मीन

जीवन में नई शुरुआत का संकेत है। किसी नए काम, आइडिया या दिशा की ओर आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। रिश्तों में जुनून और उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। यह समय विशेष है। लेनदेन में जल्दबाजी मुश्किल में डाल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

Top of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

-03 मई 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह - पक्ष: ज्येष्ठ – कृष्ण।

तिथि: द्वितीया अर्द्धरात्रि 03:01 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र प्रात: 07:10 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान रात्रि 10:28 बजे तक, उपरांत परिघ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:39 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:52 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: विश्व हास्य दिवस।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor