आपके सितारेः रविवार, 03 मई 2026 का राशिफल और 04 मई 2026 का पंचांग

03 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 मई, 2026 का पंचांग भी।

May 2, 2026 - 23:09
 0
आपके सितारेः रविवार, 03 मई 2026 का राशिफल और 04 मई 2026 का पंचांग

मेष :- जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बीच संतुलन बनाना होगा। नए लोगों से जुड़ने और रिश्तों को विस्तार देने का समय है। नए दोस्त बन सकते हैं और रिश्तेदारों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के योग मजबूत हैं, जिससे भावनात्मक खुशी मिलेगी। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- संपत्ति और जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। यह फायदा पैतृक संपत्ति या पहले किए गए निवेश से मिल सकता है। करियर और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अच्छे योग हैं, जिससे आय और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी। प्रमोशन, ट्रांसफर या वेतन वृद्धि की उम्मीद सकारात्मक परिणाम दे सकती है। घर में मतभेद या बहस की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- समय अच्छी खबर लेकर आ सकता है। शुभ समाचार करियर, धन, परिवार या स्वास्थ्य से जुड़ा हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे और नए अवसर सामने आएंगे। करियर में आगे बढ़ने, प्रमोशन या इंक्रीमेंट के लिए समय अनुकूल है। सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- प्रगति और उन्नति का संकेत मिल रहा है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, जो करियर या व्यक्तिगत जीवन दोनों में हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्थान परिवर्तन या यात्राएं लाभकारी साबित होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- समय संतुलन बनाकर चलने का है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा। यह समय सीखने और अनुभव लेने का है। करियर में उन्नति के योग हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- समय उपलब्धियों और सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। जीवन के लगभग हर क्षेत्र—धन, परिवार, स्वास्थ्य या आध्यात्मिकता—में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। भवन, भूमि या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बिना सोचे-समझे लिया गया निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- राहत का समय शुरू हो रहा है। पारिवारिक तनाव, मतभेद या विवाद धीरे-धीरे खत्म होंगे और रिश्तों में संतुलन आएगा। पुरानी बातों को बार-बार छेड़ने से बचना जरूरी है। वर्तमान पर ध्यान देकर रिश्तों को आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। अटके हुए कामों में अब गति आएगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- समय खुशखबरी और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। परिवार में शुभ कार्य या मांगलिक अवसर संभव है। करियर, स्वास्थ्य या रिश्तों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए अच्छे योग हैं। बेवजह की चिंताओं से दूर रहकर सकारात्मक सोच बनाए रखें। स्थान परिवर्तन या यात्रा के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- आसपास के लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर ऐसे लोग जो ज्यादा करीबी नहीं हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी जरूरी है। धोखा मिलने की संभावना हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- समय तरक्की और सफलता का संकेत देता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। वाहन चलाते समय और लंबी यात्रा में सावधानी बरतना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ :- समय नई शुरुआत और आगे बढ़ने का है। रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे और समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी। स्थान परिवर्तन या यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- समय सावधानी बरतने का है। हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना उचित नहीं होगा। निजी बातें और योजनाएं सोच-समझकर साझा करें। दोस्त और परिवार सहयोगी रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा और आय के नए अवसर मिल सकते हैं। मन में तनाव और चिंता बनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

04 मई 2026 का पंचांगः 

 वारः सोमवार 

विक्रम संवतः 2082 

शक संवतः1947 

माह - ज्येष्ठ 
पक्ष - कृष्ण 

तिथि: तृतीया कल प्रात: 05:24 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र प्रात: 09:58 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः परिघ रात्रि 11:20 बजे तक उपरांत शिव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः  प्रातः 05:38 बजे

सूर्यास्तः  सायं 6:52 बजे

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।   
   
तीज त्योहार: अग्नि नक्षत्रम् प्रारम्भ, गण्डमूल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: प्रात: 09:58 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः शाम 04:12 बजे से कल प्रात: 05:24 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में