आपके सितारेः सोमवार, 04 मई 2026 का राशिफल और 05 मई 2026 का पंचांग
04 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि वालों के लिए यह दिन कामकाज को लेकर व्यस्तता भरा रहेगा। यह समय पैसों को बचाने वाला है। धन संचय पर ध्यान दें। खर्चों को नियंत्रित रखें। इस समय कोई जोखिम भरे फैसले करने से बचने की सलाह होगी। सकारात्मक सोच और मेहनत प्रोफेशन में तरक्की दिलाएगी। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। काम की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सपनों को साकार करने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर अधिक तनाव न लें। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान के लिए पूंजी निवेश संभव है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाएं। कर्ज लेकर व्यापार में निवेश करने से बचें। परिवार वालों से कठोर वाणी का प्रयोग न करें। जिम्मेदारियों को निभाने में पीछे न रहें। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा। प्रिय के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है। यह समय व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी न किसी कार्य में लगे रहेंगे। करियर पर ध्यान देने का समय है। जिस भी क्षेत्र से जुड़े हैं, उसमें पूरी लगन से मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रियजनों से दूरियां खत्म करने का प्रयास करें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आत्मविश्वास में वृद्धि से तेजी से निर्णय लेकर प्रगति की ओर बढ़ेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-परिवार में प्रेम बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धैर्य से कार्य करने का समय है। जल्दबाजी से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- धन लाभ के योग बनेंगे। करियर के क्षेत्र में स्थिति और बेहतर होगी। घर-परिवार की परेशानियों को दूर करने में सफलता मिलेगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक गलत स्थान पर धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद की आशंका बनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- पूरी योजना के साथ कार्य करने का समय है। स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ते रहें, सफलता मिलेगी। धन की स्थिति बेहतर होगी। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। खान-पान में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। संतान पक्ष से चिंता दूर होगी।
भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। खर्चों को नियंत्रित रखें, बजट के बाहर न जाने दें। लंबी दूरी की यात्रा से बचना उचित रहेगा। विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। बुजुर्गों और अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लोगों के साथ अधिक घुलने-मिलने से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कार्य पर फोकस बनाए रखने का समय है। घर-परिवार को भी समय देना आवश्यक होगा। करियर में आगे बढ़ने के प्रयास सफल होंगे। धन लाभ के योग हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद से बचें। विरोधियों से सतर्क रहकर कार्य करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य बनेंगे। यात्रा से लाभ के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान में सावधानी बरतें, अन्यथा समस्या हो सकती है। सरकारी कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- धन की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए योजना बनाएं। कुछ नया सीखने का प्रयास करें, जिससे भविष्य में प्रगति होगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। आलस्य से बचें और भावुक होकर निर्णय न लें। समाज में सम्मान मिलेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- किसी न किसी कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ के योग हैं। घर-परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आलस्य से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई अधूरा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-05 मई 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्षः ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष।
तिथिः चतुर्थी प्रातः 07:51 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।
चंद्र राशिः मध्याह्न 12:55 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि में रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः ज्येष्ठा नक्षत्र मध्याह्न 12:55 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव योग अर्द्धरात्रि 12:17 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:38 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:53 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहारः एकदन्त संकष्टी चतुर्थी, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः चल रहेगा।