आपके सितारेः मंगलवार, 05 मई 2026 का राशिफल और 06 मई 2026 का पंचांग

05 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 मई, 2026 का पंचांग भी।

May 4, 2026 - 22:59
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 05 मई 2026 का राशिफल और 06 मई 2026 का पंचांग

मेष :- खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए दिखावे से दूर रहना ही समझदारी है। काम में सराहना मिलेगी और अधिकारी भी प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। सरकारी कामों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः काम बन जाएंगे। घर में माता-पिता के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- आज कार्यकुशलता ही पहचान बनेगी। भाग्य पूरी तरह पक्ष में है, इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता के पूरे योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी संभव है। भाई-बहनों से दूरी खत्म करने का यह सही समय है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- दिन समझदारी और बुद्धि के सही इस्तेमाल का अवसर देगा। ऐसे फैसले होंगे जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में छवि मजबूत होगी और समर्थन बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह समय पूरी तरह फोकस का है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मन को सुकून देगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- आय के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे, लेकिन मन में हल्का तनाव बना रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को सुलझाने की जिम्मेदारी आ सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप का सहयोग मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस आने के संकेत हैं। बहस से बचें, अन्यथा विवाद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- दिन आगे बढ़ने का अवसर देगा, लेकिन अचानक खर्च रुकावट बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मन को मजबूती देगा। पिताजी की सेहत पर ध्यान जरूरी है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि छोटी सी बात बड़ा असर डाल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। संतान से किया वादा निभाना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों को खुश करने के लिए कुछ नया लिया जा सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- बातों पर नियंत्रण जरूरी है, क्योंकि गलत शब्द रिश्तों में दरार डाल सकता है। किसी अजनबी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। संतान की नौकरी को लेकर राहत मिल सकती है। मां से किया वादा पूरा करना होगा। परिवार में तालमेल बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- दिन अचानक लाभ देने वाला है। ऐसा कुछ मिल सकता है जिसकी उम्मीद नहीं थी। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- दिन मेहनत का है और मेहनत ही सफलता की कुंजी बनेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। मां से सलाह फायदेमंद होगी। नया वाहन खरीदने का विचार साकार हो सकता है। मित्र की मदद से रुकावट दूर होगी।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- दिन अनुकूल है। लंबे समय से अटका पैसा मिलने की संभावना है। किसी रिश्तेदार के घर शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नई नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं। दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। रुका हुआ काम पूरा होगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। ननिहाल से लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-06 मई 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह: ज्येष्ठ।

पक्ष: कृष्ण।

तिथि: चतुर्थी प्रातः 07:51 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र अपराह्न 03:54 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध अर्द्धरात्रि 01:12 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:37 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:54 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: गण्डमूल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: अपराह्न 03:54 बजे समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor