आपके सितारेः बुधवार, 06 मई 2026 का राशिफल और 07 मई का पंचांग

06 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 मई, 2026 का पंचांग भी।

May 5, 2026 - 22:30
 0
आपके सितारेः बुधवार, 06 मई 2026 का राशिफल और 07 मई का पंचांग

मेष :- कार्यक्षेत्र में सक्रियता और तेज निर्णय क्षमता दूसरों से आगे रखेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। आर्थिक मामलों में संतुलन रहेगा, हालांकि कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में संवाद बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी करें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्थिरता और समझदारी से आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत या निवेश के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में विश्वास और स्थिरता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- कार्यक्षेत्र में विचारों की सराहना होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह दिन खास लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उन्हें सफलतापूर्वक निभाया जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और योजना बनाने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिनमें समझदारी काम आएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह सोच लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलन और सामंजस्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और धैर्य से उन्हें संभाला जा सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए तनाव कम लें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाओं में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुशासन और मेहनत से सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में लगन की सराहना होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम जरूरी है। बिजनेस के कार्यों में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसर और रचनात्मकता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल हो सकती हैं और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रिश्तों में मधुरता आएगी। मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा। लेनदेन के कार्यों में स्पष्ट स्थिति रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- आज व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। मीन राशि के लोगों के लिए दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। बुद्धिमानी से लिए निर्णय सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

07 मई 2026 का पंचांगः

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माहः ज्येष्ठ।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः पंचमी प्रातः 10:13 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशिः अर्द्धरात्रि 01:26 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 06:46 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः साध्य अर्द्धरात्रि 02:00 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः रवि योग।

शुभ मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:42 बजे तक।

सूर्योदयः प्रातः 05:36 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:54 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः रविन्द्रनाथ टैगौर जयंती।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor