आपके सितारेः सोमवार, 11 मई 2026 का राशिफल और 12 मई 2026 का पंचांग
11 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि वाले इस दिन कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे। करियर और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान रहेगा। दोपहर के बाद मित्रों और नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और शिक्षा, यात्रा या नई स्किल से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। दोपहर के बाद करियर में प्रगति और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिल सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक थकान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सभी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे। सुबह आर्थिक मामलों और निजी निर्णयों को लेकर मन थोड़ा उलझा रह सकता है। दोपहर के बाद नए अवसर मिलेंगे और भाग्य साथ देगा। पढ़ाई, प्रतियोगिता और करियर में सफलता के योग हैं। परिवार और प्रेम जीवन में संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक तनाव से बचें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- किसी बात से मन में बेचैनी रहेगी। रिश्तों और साझेदारी के मामलों में गंभीरता बनी रहेगी। दोपहर के बाद भावनात्मक संतुलन बढ़ेगा और पुराने मुद्दों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद सफलता मिलेगी। परिवार और प्रेम जीवन में स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक शांति बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आत्मविश्वास में वृद्धि होने से तेजी से निर्णय लेकर प्रगति की ओर बढ़ेंगे। कामकाज और जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रह सकता है। दोपहर के बाद साझेदारी और रिश्तों में सुधार होगा। टीमवर्क से बेहतर परिणाम मिलेंगे और सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में थकान और तनाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कन्या राशि वालों को धन लाभ होगा। करियर के क्षेत्र में स्थिति और बेहतर होगी। सुबह रचनात्मक कार्यों और पसंदीदा गतिविधियों में मन लगेगा। दोपहर के बाद काम और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन में खींचतान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- तुला राशि वालों के लिए पूरी प्लानिंग से कार्य करने का समय है। घरेलू जीवन और निजी मामलों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। दोपहर के बाद सामाजिक जीवन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर में सहयोग से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक थकान महसूस हो सकती है। केवल अपने काम से काम रखें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- धैर्य से कार्य करना होगा। खर्चों को कंट्रोल रखें। खर्चे बजट के बाहर न जाने पाएं। संवाद, मीटिंग और योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। दोपहर के बाद काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। परिवार और प्रेम जीवन में समय देना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के मामले में थकान और तनाव से बचें। लोगों के साथ घुलने-मिलने से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- अपने काम पर फोकस करने का समय है। घर-परिवार वालों को भी समय देना होगा। धन, बचत और वित्तीय योजनाओं पर ध्यान रहेगा। दोपहर के बाद रचनात्मकता बढ़ेगी और प्रेम जीवन में मिठास आएगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक थकान से बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मकर राशि वालों को इस समय घर परिवार से सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। यात्रा से लाभ का योग बन रहा है। आत्मविश्वास और प्रभाव में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। दोपहर के बाद परिवार और निजी जीवन पर ध्यान देना होगा। करियर में मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य के मामले में तनाव और अधिक सोचने से बचें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कुंभ राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सुबह आत्ममंथन और पुराने निर्णयों पर विचार करेंगे। दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर, प्रेम और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य के मामले में अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है। समय पर काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- मीन राशि वाले किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ के योग बन रहे हैं। मन शांत रहेगा और भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। परिवार और प्रेम जीवन में भावनात्मक समझ बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में तनाव और नींद की कमी से बचें।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-12 मई 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह – ज्येष्ठ।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: दशमी अपराह्न 02:52 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 07:25 बजे तक कुम्भ, उपरांत मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:17 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः वैधृति रात्रि 11:20 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:33 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:57 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: भद्रा, पंचक, हनुमान जयंती (तेलगु)।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: कोई नहीं।
भद्राः अपराह्न 02:52 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।