आपके सितारेः बुधवार, 13 मई 2026 का राशिफल और 14 मई 2026 का पंचांग
13 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- व्यापार में नई योजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा और अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करेंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से नुकसान भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ व्यवहार थोड़ा कठोर हो सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में आकर्षण बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- शांत और स्थिर स्वभाव मानसिक और आर्थिक दोनों स्तर पर संतुलन देगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से आगे बढ़ेंगे। मेहनत का परिणाम तुरंत भले न मिले, लेकिन भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और बचत या निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ जुड़ाव मजबूत रहेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- संवाद क्षमता कई जगह फायदा दिला सकती है। नौकरी में आइडियाज की सराहना होगी और नए लोगों से जुड़ सकते हैं। हालांकि, मन एक साथ कई चीजों में उलझ सकता है, जिससे ध्यान भटकने की संभावना रहेगी। आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- भावनाएं काफी गहरी रह सकती हैं और रिश्तों को लेकर ज्यादा सोच-विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन समझदारी सही दिशा दिखाएगी। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर घर और परिवार से जुड़े कार्यों में। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा और कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत होगी। काम को लेकर गंभीर रहेंगे और नई जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को खास महसूस कराने की कोशिश करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- हर काम को बहुत बारीकी से करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी, लेकिन खुद पर ज्यादा दबाव डालने से मानसिक थकान हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- तुला राशि के जातक संतुलनप्रिय, आकर्षक और सामाजिक स्वभाव के होते हैं। यही गुण हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और विवादों को आसानी से सुलझा पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। रिश्तों में शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- लक्ष्यों को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन दृढ़ता सफलता की ओर ले जाएगी। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना जरूरी होगा। परिवार के साथ थोड़ा भावनात्मक तनाव महसूस हो सकता है। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन अपनी बात सही तरीके से व्यक्त करनी होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- सकारात्मक दृष्टिकोण आगे बढ़ने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में स्वतंत्रता और समझ का संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्ते को मजबूत रखने के लिए केवल अपनी नहीं बल्कि सामने वाले की भावनाओं को भी समझना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मकर राशि के लोगों के लिए दिन अनुशासन और मेहनत से सफलता दिलाने वाला रहेगा। अपने काम को लेकर पूरी तरह फोकस्ड रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन रिश्तों के लिए थोड़ा समय निकालना होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन नए अवसर और रचनात्मकता लेकर आएगा। नए विचार अलग पहचान दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन मिलेगा। प्रेम जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने अंदर की भावनाओं को ज्यादा महसूस करेंगे और आत्मचिंतन की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार भावनात्मक सहारा बनेगा। प्रेम जीवन में गहराई और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग बहुत लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-14 मई 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतःः 1947
माहः ज्येष्ठ।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः द्वादशी प्रात: 11:20 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशिः रात्रि 10:34 बजे तक मीन, उपरांत मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः रेवती नक्षत्र रात्रि 10:34 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति शाम 05:53 बजे तक, उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:32 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:58 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः अपरा एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, पंचक रात्रि 10:34 बजे समाप्त, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः रात्रि 10:34 बजे पर समाप्त।
मूलः चल रहे है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।