आपके सितारेः रविवार, 17 मई 2026 का राशिफल और 18 मई 2026 का पंचांग
17 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन कुल मिलाकर अच्छा है लेकिन आवेश में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। काम सुचारू रूप से चलेगा। कुछ नई योजनाओं की भी शुरुआत हो सकती है। बिजनेस में लाभ का मौका मिलेगा। परिवार में शुभ काम और धार्मिक कार्य हो सकता है। स्पष्टवादिता कभी-कभी दूसरों को कठोर लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- कमाई बनी रहेगी। बिजनेस मे भी लाभ मिलेगा। सूर्य बुध की युति से कारोबार में बड़ा मौका मिलेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फैमिली लाइफ में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिजनों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। बचत या निवेश की योजना बन सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। शुक्र और गुरु की युति राशि में होने से व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा जिससे फायदा मिलेगा। विरोधियों और शत्रुओं को भी प्रभावित कर पाएंगे। बुद्धि कुशलता और योजनाओं का लाभ मिलेगा। घर पर मित्रों और सगे संबंधियों के आगमन से चहल-पहल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। यात्रा का भी संयोग बनेगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। काम के साथ मनोरंजक समय का भी आनंद मिलेगा। किसी मित्र या पूर्व परिचित से मिलने का संयोग बनेगा। कलात्मक क्षमता और वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- नौकरी में अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर चलना होगा, इससे करियर में प्रगति का मौका मिलेगा। अधिकारीगण नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। मित्रों के साथ तालमेल बना रहेगा। कोई चाहत पूरी होगी। आर्थिक मामलों में उन्नति का मौका मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पिता से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। काम समय से पूरा कर पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए संपर्क बनेंगे जिनसे भविष्य में फायदा मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मान सम्मान प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- भाग्य भाव में शुक्र का गोचर अप्रत्याशित लाभ का संयोग बनाएगा। परिवार और पिता पक्ष से लाभ मिल सकता है। पूर्व योजनाओं और परिश्रम का लाभ मिलेगा। व्यवहार कुशलता और परिवार के सहयोग से फायदा होगा। फैमिली बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। काम को तत्परता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में कुछ नई डील मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भाइयों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। सूर्य बुध की युति से सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और साहसिक फैसला ले पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कमाई में वृद्धि होगी। बिजनेस में कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा। कोई रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। कार्य में गति आएगी, काफी समय से सोचा हुआ काम शुरू हो सकता है। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन पक्ष में है, प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मान सम्मान प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है। राशि में बैठा राहु उल्टे सीधे विचारों में उलझा सकता है। भाइयों से सहयोग मिल पाएगा। कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- मीन राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। योजनाओं को गति मिलेगी। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। सेहत के साथ ही विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुरानी चाहत पूरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग बना रहेगा। पिता के साथ तालमेल बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-18 मई 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: द्वितीया शाम 05:53 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 10:05 बजे तक वृषभ, उपरांत मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र प्रात: 11:32 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
योगः सुकर्मा रात्रि 09:48 बजे तक, उपरांत धृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:30 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:00 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: रोहिणी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
Top of Form