आपके सितारेः बुधवार, 20 मई 2026 का राशिफल और गुरुवार, 21 मई 2026 का पंचांग
21 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति मिलेगी। नौकरी में साथी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी बात यह रहेगी कि वरिष्ठ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजली आधारित काम में लाभ प्राप्त हो पाएगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- आज चतुर बुद्धि से अपना काम निकालने में कामयाबी मिलेगी। सितारे यह भी बताते हैं कि जो लोग वस्त्र और शौक-श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करते हैं, उनकी कमाई में खूब वृद्धि होने वाली है। पूर्व में किया हुआ कोई निवेश आर्थिक लाभ दिला सकता है। कोई नया काम या कारोबार भी शुरू किया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- काम आज सुचारू रूप से चलेगा। जो लोग कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको कला और वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिला सकता है। कुछ अच्छी डील मिल सकती हैं, जिससे बिना योजना के खरीदारी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- अटके अधूरे काम पूरे हो पाएंगे, जिसमें मित्रों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवहारकुशलता से विरोधियों को अपने पक्ष में किया जा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्कों का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। चतुर बुद्धि और अनुशासन से परिस्थिति को अपने पक्ष में रखा जा सकेगा। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- आज इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई मित्र या पूर्व परिचित मदद कर सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताया जा सकेगा। रुचिकर भोजन मिलने से खुशी होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- भाग्य आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का अवसर बना रहा है। शिक्षा और शिक्षण के काम में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। घर में सुख-साधनों का आगमन होगा। कहीं पैसा फंसा है तो वह वापस मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- किसी वजह से काम अटक सकता है, इसलिए प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना चाहिए और काम की प्रमुखता का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। साहसिक कार्यों और खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किराना कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- किसी अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। लेकिन दिन के दूसरे भाग में काम तेजी से निकल पाएगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभदायक डील प्राप्त हो सकती है। कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका भी मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- आज का दिन करियर में लाभ और उन्नति का मौका प्रदान करेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलने वाली रहेगी। सरकारी क्षेत्र में किसी टेंडर के लिए प्रयास किया जा रहा है तो कामयाबी मिल सकती है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- आज कार्ययोजना को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। किसी पूर्व परिचित या मित्र से सहयोग मिल सकता है। लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि कुछ लोग मित्र के रूप में द्वेष रखने वाले भी हो सकते हैं, इसलिए किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। रुचि आज गूढ़ विद्याओं में रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा। लगनशीलता और प्रयास से विपरीत स्थिति को भी अपने पक्ष में किया जा सकेगा। नौकरी में साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई साहसिक फैसला भी लिया जा सकता है। पूर्व में किए हुए निवेश का फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-Top of Form21 मई 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतःः 1947
माहः ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्षः शुक्ल।
तिथिः पंचमी प्रातः 08:26 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशिः कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:49 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड प्रातः 10:58 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग, अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, गुरुपुष्य योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:29 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:02 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः अधिक मास स्कन्द षष्ठी, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः अर्द्धरात्रि 02:49 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form
Top of Form