आपके सितारेः गुरुवार, 21 मई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 22 मई 2026 का पंचांग
21 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- सामाजिक कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी और वाणिज्यिक विषयों में पहल रंग लाएगी। करियर और व्यवसाय में तेजी सभी को प्रभावित करेगी, तथा तात्कालिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। आलस्य का त्याग फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। पेशेवरों का समर्थन सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- पारिवारिक संपत्ति और मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में अतिथियों का आगमन होने से वातावरण हर्षोल्लास से भरा रहेगा। निजी कार्यों में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। परिजनों का भरोसा बढ़ेगा और सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफलता मिलेगी। वाणी और व्यवहार में विनम्रता समाज में मान-सम्मान दिलाएगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- नवीन अवसरों का लाभ करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में रचनात्मकता और सूझबूझ आगे रखेगी। नीति-रीति का पालन करते हुए जीवनस्तर को ऊंचा उठाने में सफलता मिलेगी। व्यक्तित्व में सरलता और सकारात्मकता सबसे बड़े हथियार होंगे। सहकारिता का भाव कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- पेशेवर तैयारियों पर पूरा ध्यान देना और स्मार्ट वर्किंग का सहारा लेना जरूरी रहेगा। रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है। बेवजह के बहस-विवाद से बचें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। रिश्तेदारों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। व्यवस्था और अनुशासन करियर में स्थिरता लाएंगे। विनम्रता के साथ आगे बढ़ना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- व्यावसायिक स्थिति संवरने से आय का प्रतिशत बढ़ेगा। उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यों को गति मिलेगी। वाणिज्यिक अवसरों को भुनाना बहुत फायदेमंद रहेगा। पेशेवर विषयों में सूझबूझ मान-सम्मान बढ़ाएगी। उधार के लेन-देन से बचना हितकर रहेगा। सहकर्मियों और मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- प्रबंधकीय योजनाओं को गति मिलेगी और अधिकारियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। आकर्षक प्रस्तावों के कारण करियर और व्यापार में उन्नति होगी। वरिष्ठों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। चहुंओर सकारात्मक परिणाम मिलने से उत्साह बना रहेगा। वरिष्ठों के साथ सामंजस्य बिठाकर काम करना सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- करियर और कारोबार पर नियंत्रण बढ़ेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में जिम्मेदारों का साथ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा सफल होगी। व्यवसायिक शिक्षा और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। आस्था और अध्यात्म को जीवन में जोड़ना लाभकारी रहेगा। साख सुधारने के लिए समय अनुकूल है। सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- सूझबूझ और सजगता से कार्य करें। नीति और नियमों का उल्लंघन करने से बचें। दिनचर्या में सुधार लाएं और किसी भी बहस-विवाद में न पड़ें। सेहत के प्रति सजग रहना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अनजान लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें। परिवार में सहजता बनी रहेगी, लेकिन किसी भी पहल से पहले दो बार सोचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- उन्नति वाला दिन रहेगा। उद्योग और व्यापार में इच्छित परिणाम मिलेंगे। वाणिज्यिक संबंधों का लाभ उठाकर नेतृत्व क्षमता सिद्ध होगी। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने से मान और यश बढ़ेगा। सोच-समझकर निर्णय लेना और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करना जरूरी रहेगा। साझीदारी बढ़ाने के लिए भी दिन उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त दबाव और जोखिम लेने से बचें। मेहनत और लगन से काम करें। वरिष्ठों के साथ भेंट-मुलाकात सफल रहेगी। सामंजस्य और अनुशासन पर पूरा जोर दें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और आर्थिक प्रयासों में पारदर्शिता रखें। धैर्य बनाए रखना अनचाही स्थिति से बचाएगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी और मित्रों का पूरा समर्थन मिलेगा। प्रतियोगिता और परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़ाव नई पहचान दिलाएगा। प्रियजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक स्पष्टता सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। अधिकांश मामले पक्ष में रहेंगे, इसलिए पूरे उत्साह के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- घर में किसी भी तरह के मतभेद से बचना हितकर रहेगा। सभी के साथ मिल-जुलकर चलना लाभकारी होगा। करियर और व्यापार में वरिष्ठों का सानिध्य सफलता दिलाएगा। लोगों की बातों में आने से बचें और व्यक्तिगत विषयों पर ध्यान केंद्रित करें। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। भावावेश में आने से बचें और वरिष्ठों की सलाह की अनदेखी न करें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-Bottom of Form22 मई 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्ष - शुक्ल।
तिथि: षष्ठी प्रात: 06:24 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी कल प्रात: 05:04 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 02:08 बजे तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:08 बजे तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड वृद्धि 08:19 बजे तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:28 बजे।
सूर्यास्तः सायं 7:02 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।