आपके सितारेः रविवार, 24 मई 2026 का राशिफल और सोमवार, 25 मई 2026 का पंचांग

24 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 मई, 2026 का पंचांग भी।

May 23, 2026 - 22:40
 0
आपके सितारेः रविवार, 24 मई 2026 का राशिफल और सोमवार, 25 मई 2026 का पंचांग

मेष :- बातचीत की अच्छी क्षमता और मजबूत इरादों से विचार खुलकर रखेंगे। उतावलापन, गुस्सा या ईगो के कारण परिवार में तनाव या मानसिक परेशानी हो सकती है। ऑफिस में लीडरशिप और नए विचारों के लिए सीनियर्स से तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बचत और बिजनेस पर ध्यान दें। सट्टेबाजी से पूरी तरह बचें। तनाव के कारण सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- बढ़ा हुआ आत्मविश्वास और असरदार बातचीत समाज में नई पहचान दिलाएगी। बहुत ज्यादा सोचना और जिद्दी स्वभाव मन में उदासी या अपनों से दूरी पैदा कर सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कमाई के नए साधन मिलेंगे। किसी को बिना सोचे-समझे उधार न दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव और थकान से बचने के लिए तली-भुनी चीजों से दूर रहें। लॉन्ग-टर्म निवेश से लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- आकर्षण, उम्मीदें और साहस टीमवर्क को बहुत मजबूत बनाएंगे। कामकाज की बढ़ती जिम्मेदारियां मन में बेचैनी और मानसिक थकान पैदा कर सकती हैं। वर्कप्लेस पर प्रभाव बढ़ेगा। राइटर्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन है। क्रिएटिव कामों से धन लाभ होगा, लेकिन अचानक होने वाले खर्चों के लिए सही बजट बनाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- बेहतरीन नेटवर्किंग और साहस के बल पर प्रोफेशनल टारगेट आसानी से पूरे कर लेंगे। कड़वी बातें बोलने या अचानक ओवररिएक्ट करने से परिवार में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। टीम के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। मेहनत सीनियर्स को बहुत पसंद आएगी। पैसों के मामले में सामान्य दिन है। अनियमित नींद और पेट की खराबी से परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कमाल का आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटीज जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी। बातचीत के बीच में ईगो लाने या भावनाओं में बहकर कड़े फैसले लेने से तनाव बढ़ेगा। करियर में अच्छी प्रोग्रेस होगी। दोस्तों और बिजनेस के जरिए धन लाभ होगा। हालांकि, सुख-साधनों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य वैसे तो अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर या सिरदर्द बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- सीखने की क्षमता और गहरी रिसर्च हर कंपटीशन में जीत दिलाएगी। मन में उलझन और बेवजह की चिंता शारीरिक रूप से थका सकती है। टीमवर्क और सूझबूझ वाले कामों में प्रदर्शन शानदार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। मेहनत से अच्छी कमाई होगी, लेकिन अचानक होने वाली यात्राओं या मेडिकल खर्चों पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- बढ़ा हुआ पॉजिटिव नजरिया और सही फैसले लेने की क्षमता हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। उतावलेपन और डेली रूटीन ठीक न होने से अचानक मानसिक दबाव या थकान हो सकती है। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अच्छा दिन है। क्रिएटिव सोच ऑफिस में मान-सम्मान दिलाएगी। पार्टनरशिप और टीमवर्क से धन लाभ होगा, लेकिन पैसों के लेन-देन में बारीकियों पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- इच्छाशक्ति और साहस वर्कप्लेस की हर चुनौती को आसानी से सुलझा देंगे। बहुत ज्यादा व्यस्त रहने से शारीरिक थकान होगी। गुस्से में किसी को कड़वी बातें न बोलें। ऑफिस में काम का दबाव और कंपटीशन रहेगा, लेकिन अनुशासित मेहनत अधिकारियों को इंप्रेस करेगी। नए निवेश या बिजनेस पार्टनर से लाभ के मौके मिलेंगे। पैसों के मामलों में प्रैक्टिकल रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- जल्दबाजी में काम करना या अचानक चिढ़ जाना बने-बनाए काम को बिगाड़ सकता है। पार्टनरशिप के कामों और सामूहिक प्रोजेक्ट्स के लिए दिन अच्छा है। एजुकेशन और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें और बजट पर टिके रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम के बोझ से होने वाली थकान को दूर करने के लिए अच्छी नींद लें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- कड़ा अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क आने वाले गोल्स को पूरा करने में मदद करेगा। घरेलू माहौल में थोड़ी अनबन होने से मन अशांत हो सकता है और एंग्जायटी बढ़ सकती है। मैनेजमेंट, फाइनेंस और एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव के कारण डाइजेशन खराब हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- पराक्रम, हाजिरजवाबी और क्रिएटिव सोच प्रेजेंटेशन और सोशल नेटवर्किंग को मजबूत करेगी। बिना सोचे-समझे बोलना वर्कप्लेस या घर पर तनाव पैदा कर सकता है। स्वभाव में शांति रखें। मार्केटिंग, राइटिंग और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोग अपनी काबिलियत के दम पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। गले में इन्फेक्शन या थकावट की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रैक्टिकल सोच और पारिवारिक सुख से मन बहुत शांत रहेगा। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करना या सेहत को नजरअंदाज करना थका सकता है। कामकाज की रफ्तार स्थिर और अच्छी रहेगी। मीडिया, हेल्थकेयर और काउंसलिंग से जुड़े लोग अनुशासित होकर काम करेंगे। व्यापार में लगातार प्रोग्रेस होगी। अनियमित दिनचर्या से पेट दर्द या सिरदर्द हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

Top of Form

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा. -मोबाइलः 9893118788ब्रज

-25 मई 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतःः 1948

माह - ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्ष - शुक्ल।

तिथि: दशमी कल प्रात: 05:10 बजे तक, उपरांत एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 09:07 बजे तक सिंह, उपरांत कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कल तड़के 04:08 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र कल तड़के 03:15 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।

सूर्यास्तः सायं 7:04 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: गंगा दशहरा।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor