आपके सितारेः सोमवार, 25 मई 2026 का राशिफल और मंगलवार, 26 मई 2026 का पंचांग
25 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोग आज करीबी लोगों से सलाह ले सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। अत्यधिक ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह अनुकूल परिणाम लाएगा और घरेलू तनाव कम करेगा। दबंग रवैया सहकर्मियों की आलोचना का कारण बन सकता है। रिश्तेदार जीवनसाथी के साथ बहस का कारण बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- तनावमुक्त और आनंद लेने का मूड रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्याओं के कारण चिंता रह सकती है। इसके लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। असीम प्रेम प्रियजन के लिए बहुत मूल्यवान साबित होगा। परिश्रम का फल कार्यक्षेत्र में मिलेगा। जीवनसाथी पुरानी यादों के पलों की याद दिलाएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन आर्थिक रूप से बेहतर साबित होगा और पर्याप्त धन लाभ होगा। घरेलू मामलों और लंबित कार्यों को निपटाने के लिए अनुकूल समय है। प्रेम का भावपूर्ण अनुभव मिलेगा। परिवार के सदस्यों से लगातार परेशानी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर यात्रा का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- भावनात्मक रूप से स्थिरता कम रहेगी, इसलिए दूसरों के सामने व्यवहार और बातों को लेकर सावधानी बरतें। कोई पड़ोसी ऋण मांगने आ सकता है। घर का खुशनुमा माहौल तनाव कम करेगा। जीवन के महत्वपूर्ण रिश्तों और लोगों को समय देना सीखना होगा। वैवाहिक सुख के लिए परस्पर बातों को समझना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन किसी खास व्यक्ति की कमी महसूस हो सकती है। अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ होने से दिन खुशनुमा रहेगा। व्यक्तित्व दूसरों से अलग रहेगा और अकेले समय बिताना पसंद आएगा। स्वयं के लिए समय मिलेगा, लेकिन कार्यालय के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। दोस्तों और सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन जोश और अद्भुत अनुभवों से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी कार्य से संतुष्ट रहेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिवार में कलह की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंददायक रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परोपकार के कार्य हो सकते हैं। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्य सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्थिति उत्तम रहेगी। परिजनों और पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नई सोच कार्यों में नयापन लाएगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-26 मई 2026 का पंचांग-
वार: मंगलवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: ज्येष्ठ (अधिक) ।
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: एकादशी (कल प्रातः 06:21 बजे तक), उसके बाद द्वादशी।
चंद्र राशि: कन्या राशि।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र (कल तड़के 05:56 बजे तक), उसके बाद चित्रा नक्षत्र।
सिद्धि योग: कल तड़के 03:11 बजे तक। इसके बाद व्यतिपात योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से 12:43 बजे तक।
शुभ योग: रवि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:27 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:05 बजे।
राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
भद्रा: शाम 05:42 बजे से कल प्रातः 06:21 बजे तक।
पंचक: नहीं है।
मूल: नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में वर्जित (दिशाशूल प्रभाव)।
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form