आपके सितारेः मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 02 सितम्बर 2026 का पंचांग

01 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Aug 31, 2026 - 22:07
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 02 सितम्बर 2026 का पंचांग

मेष :- आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ाने वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें धैर्य और सूझबूझ से निभाएंगे। व्यापार में पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में सराहना मिल सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- दिन अच्छा रहने वाला है। रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। वाहन धीरे चलाएं।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- जीवन आनंददायक गुजरेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का भी सहयोग होगा और एक बड़ी अच्छी लाइफ गुजारेंगे। बहुत अच्छा चल रहा है सब। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है, लेकिन शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। हालांकि शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे लेकिन जीत होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्रों से शांत मन से लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। किसी पुराने मित्र से संपर्क खुशी देगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- गृह कलह के संकेत हैं। घर का तापमान थोड़ा बढ़ा रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- परिश्रम का फल मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे कुशलता से निभाएंगे। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी। पराक्रमी बने रहेंगे। किया गया प्रयास सफलता दिलाएगा। खासकर- व्यापारिक। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- वाणी से ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान में बड़ी समीपता रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। शिक्षा और यात्रा से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आनंद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वाद-विवाद नहीं करना है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कल्पनाशक्ति का सही उपयोग करें। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर धन उधार बिल्कुल न लें और किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- किसी प्रिय व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-02 सितंबर 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2083।

शक संवतः 1948।

माह - भाद्रपद।

पक्ष - कृष्ण।

तिथिः पंचमी प्रात: 06:12 बजे तक उपरांत षष्ठी कल प्रात: 04:25 बजे तक उपरांत सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः भरणी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:43 बजे तक उपरांत कृतिका रहेगा।

योगः ध्रुव रात्रि 09:12 बजे तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:58 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:38 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहारः बलराम जयंती, रांधड़ छठ।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor