आपके सितारेः गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 का पंचांग

03 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 2, 2026 - 22:28
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 का पंचांग

मेष :- सामाजिक कार्यों में सक्रियता रहेगी और वाणिज्यिक विषयों में पहल रंग लाएगी. करियर और व्यवसाय में तेजी सभी को प्रभावित करेगी, और तात्कालिक लक्ष्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे. आलस्य का त्याग करना फायदेमंद होगा. पारिवारिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी. पेशेवरों का समर्थन सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- पारिवारिक संपत्ति और मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे वातावरण हर्षोल्लास से भरा रहेगा. निजी कार्यों में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा. परिजनों का भरोसा बढ़ेगा और सबकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना समाज में मान-सम्मान दिलाएगा.

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन:- नवीन अवसरों का लाभ उठाना करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. व्यावसायिक क्षेत्र में रचनात्मकता और सूझबूझ आगे रखेगी. नीति-रीति का पालन करते हुए जीवनस्तर को ऊंचा उठाने में सफल होंगे. व्यक्तित्व में सरलता और सकारात्मकता सबसे बड़े हथियार होंगे. सहकारिता का भाव कार्यों को नई गति प्रदान करेगा.

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- पेशेवर तैयारियों पर पूरा ध्यान दें और स्मार्ट वर्किंग का सहारा लें. रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखना बहुत जरूरी है. बेवजह के बहस-विवाद से बचें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. रिश्तेदारों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा. व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखना करियर में स्थिरता लाएगा. विनम्रता के साथ आगे बढ़ना ही सबसे अच्छा विकल्प है.

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- व्यावसायिक स्थिति संवरने से आय का प्रतिशत बढ़ेगा. उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यों को गति प्रदान करेंगे. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाना बहुत फायदेमंद होगा. पेशेवर विषयों में सूझबूझ दिखाना मान-सम्मान में वृद्धि करेगा. उधार के लेन-देन से बचना हितकर रहेगा. सहकर्मियों और मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा.

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- प्रबंधकीय योजनाओं को गति मिलेगी और अधिकारियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा. आकर्षक प्रस्तावों के कारण करियर और व्यापार में उन्नति होगी. वरिष्ठों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा. चहुंओर सकारात्मक परिणाम मिलने से उत्साह बना रहेगा. वरिष्ठों के साथ सामंजस्य बिठाकर काम करना सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- करियर और कारोबार पर नियंत्रण बढ़ेगा. महत्वपूर्ण चर्चाओं में जिम्मेदारों का साथ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा सफल होगी. व्यवसायिक शिक्षा और लक्ष्य पर फोकस करना जरूरी है. चहुंओर सफलता पाने के लिए आस्था और अध्यात्म को जीवन में जोड़ें. साख सुधारने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है. सभी वर्ग के लोग सहयोग करेंगे.

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- सूझबूझ और सजगता से कार्य करें. नीति और नियमों का उल्लंघन करने से बचें. दिनचर्या में सुधार लाएं और किसी भी बहस-विवाद में न पड़ें. सेहत के प्रति सजग रहना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. अनजान लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें. परिवार में सहजता बनी रहेगी, लेकिन किसी भी प्रकार की पहल करने से पहले दो बार सोच लें.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- धनु राशि के जातकों के लिए दिन काफी उन्नति वाला है. उद्योग और व्यापार में इच्छित परिणाम मिलेंगे. वाणिज्यिक संबंधों का लाभ उठाकर नेतृत्व क्षमता को सिद्ध करेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना मान और यश को बढ़ाएगा. सोच-समझकर निर्णय लेना और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करना जरूरी है. साझीदारी बढ़ाने के लिए भी दिन बहुत ही उत्तम है.

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- मकर राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त दबाव और जोखिम लेने से बचें. मेहनत और लगन से काम करें. वरिष्ठों के साथ भेंट-मुलाकात सफल रहेगी. सामंजस्य और अनुशासन पर पूरा जोर दें. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और आर्थिक प्रयासों में पूरी पारदर्शिता रखें. धैर्य बनाए रखना ही किसी भी अनचाही स्थिति से बचाएगा.

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी और मित्रों का पूरा समर्थन मिलेगा. प्रतियोगिता और परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ना नई पहचान देगा. प्रियजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. बौद्धिक स्पष्टता सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. अधिकांश मामले पक्ष में रहेंगे, इसलिए पूरे उत्साह के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करें.

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- मीन राशि के जातकों को घर में किसी भी तरह के मतभेद से बचना चाहिए. सभी के साथ मिल-जुलकर चलना हितकर होगा. करियर और व्यापार में वरिष्ठों का सानिध्य सफलता दिलाएगा. लोगों की बातों में आने से बचें और व्यक्तिगत विषयों पर ध्यान केंद्रित करें. भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है. भावावेश में आने से बचें और वरिष्ठों की सलाह की अनदेखी न करें.

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-04 सितंबर 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - भाद्रपद।

पक्ष - कृष्ण।

तिथि: अष्टमी अर्द्धरात्रि 12:13 बजे तक उपरांत नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र रात्रि 11:04 बजे तक उपरांत मृगशिरा रहेगा।

योग: हर्षण अपराह्न 03:44 बजे तक उपरांत वज्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:59 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:36 बजे।

राहूकाल: प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: श्री कृष्णजन्माष्टमी, रोहिणी अष्टमी, आद्याकाली जयंती, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी, मासिक कृष्णजन्माष्टमी, इंद्र सावर्णि मन्वादि।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor