आपके सितारेः शुक्रवार, 04 सितंबर 2026 का राशिफल और शनिवार, 05 सितम्बर 2026 का पंचांग
04 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच तनाव थोड़ा थका सकता है, लेकिन धैर्य ही संभाले रखेगा। किसी पुराने रोग की परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। नया वाहन खरीदने का विचार है तो हर पहलू अच्छी तरह जांच लें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। परिवार से किया कोई वादा निभाना प्राथमिकता बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- दिन खुशियों, मौज-मस्ती और नई शुरुआत की खूबसूरत वजहें लेकर आएगा। रचनात्मक सोच लोगों का ध्यान खींचेगी और नए लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। हालांकि, बढ़ते खर्च बजट को थोड़ा परेशान कर सकते हैं, इसलिए खर्च सोच-समझकर करें। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक दिल को खुश कर सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से घर का माहौल उत्सव जैसा हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- वाणी ही ताकत भी बनेगी और परीक्षा भी ले सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में कही गई बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए बोलने से पहले अच्छी तरह सोचें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सावधानी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और जरूरी जांच पूरी करें। मन बार-बार भटक सकता है, इसलिए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। परिवार के लोग उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, पुराने लेन-देन का कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है। घर में नया वाहन खरीदने या किसी बड़ी सुविधा को जोड़ने की योजना बन सकती है, जिससे परिवार में उत्साह बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- किस्मत साथ देती नजर आ सकती है और मनचाहा लाभ मिलने की उम्मीद है। फिर भी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा। अच्छाई को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं, लेकिन दूसरों की राय को रास्ते की बाधा न बनने दें। पूजा-पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा और आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- मन में चल रही उलझनों को मां के साथ साझा करने से भावनात्मक राहत मिल सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी के लिए खरीदी गई कोई खास चीज रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाएगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान मजबूत हो सकती है। परिवार खुशी के लिए कोई ऐसा सरप्राइज प्लान कर सकता है, जिसकी बिल्कुल उम्मीद न हो।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- घर-परिवार में खुशी और शुभ कार्यों का माहौल बना रहेगा। मेहनत आखिरकार रंग लाएगी और रुका हुआ धन वापस मिलने से मन को राहत मिलेगी। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन समझदारी उनके इरादों को सफल नहीं होने देगी। छोटे बच्चों की कोई प्यारी फरमाइश चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा और परिवार के साथ बिताए पल खास महसूस होंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- दिमाग में कुछ ऐसे नए विचार आ सकते हैं जो कारोबार के लिए काफी फायदेमंद साबित हों। विदेश से जुड़े व्यापार में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में किसी बड़े अवसर का रास्ता खोल सकती है। पिताजी की कोई बात थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन संयम बनाए रखना बेहतर होगा। लंबे समय से खोई हुई कोई प्रिय वस्तु अचानक मिल जाए तो दिन की खुशी दोगुनी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए बहस के बजाय प्यार और समझदारी से बात करना बेहतर होगा। आय से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी और शिक्षकों का सहयोग पढ़ाई को आसान बनाएगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में पूजा या किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- सकारात्मक बदलाव जिंदगी में नई ऊर्जा भर सकते हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी बढ़ेगी। मेहनत पुराने और अटके हुए कामों को पूरा कराने में मदद करेगी। जीवनशैली में सुधार लाने की कोशिश भी सफल होती नजर आएगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार में नए मेहमान का आगमन खुशियां ला सकता है, वहीं जीवनसाथी के साथ बिताए प्यार भरे पल रिश्ते में नई गर्माहट भरेंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, इसलिए हर स्थिति में संतुलन बनाए रखें। यात्रा या घूमने के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो आगे बहुत काम आए। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांत रहकर बात संभालना हित में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया काम सफलता की ओर बढ़ सकता है। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन धैर्य और सही रणनीति से रास्ता जरूर निकलेगा। किसी की सलाह को बिना सोचे-समझे मानने के बजाय अपनी समझ से फैसला लें। सरकारी काम पूरे कराने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समय और समझ देना जरूरी रहेगा। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर मन खुश कर सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-05 सितंबर 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2083।
शक संवतः 1948।
माह - भाद्रपद।
पक्ष - कृष्ण।
तिथि: नवमी रात्रि 09:53 बजे तक, उपरांत दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 10:18 बजे तक वृषभ, उपरांत मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 09:30 बजे तक, उपरांत आर्द्रा रहेगा।
योगः वज्र मध्याह्न 12:47 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:00 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:35 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: दही हांडी, शिक्षक दिवस।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।