बॉलीवुड स्टार महक चहल कल पहनाएंगी मिस आगरा की विजेताओं को ताज

आगरा। आरोही इवेंट्स और यति एक्सपोजर संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में बीएन ग्रुप और जिग ग्रुप के सहयोग से कल (03 मई, 2025 शनिवार को) सायंकाल करीब 07 बजे से मिस आगरा-2025 ब्यूटी कॉन्टेस्ट का एक भव्य आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित वीजी क्राफ्ट रॉयल रिजॉर्ट में किया जा रहा है।

May 2, 2025 - 22:39
May 2, 2025 - 22:40
 0
बॉलीवुड स्टार महक चहल कल पहनाएंगी मिस आगरा की विजेताओं को ताज

इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट की ज्यूरी का मुख्य आकर्षण सेलेब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल होंगी। इसके अलावा डीआईडी फेम डांसर ऋषिका सिंह की सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस भी आकर्षण की केंद्र रहेगी। इस दौरान एक भव्य फैशन शो भी होगा, जिसकी शो स्टॉपर कई प्रमुख ब्रांड्स के एड कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर युवा मॉडल मनस्वी रघुवंशी होंगी। 

इस कार्यक्रम के भव्य मंच पर फैशन शो के बीच-बीच में नृत्य-संगीत के कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। कार्यक्रम के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल द्वारा ब्यूटी कॉन्टेस्ट के विजेताओं को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा।