एक राष्ट्र एक चुनाव, सुधरेगी राजनीति: योगेंद्र उपाध्याय

आगरा। एक राष्ट्र-एक चुनाव हर समस्या का एक समाधान है। यह आज की नहीं कई दशकों से चली आ रही मांग है। 1957 में जब पहला आम चुनाव हुआ तब भी देश में एक राष्ट्र एक चुनाव ही होते थे। यह प्रक्रिया 1967 तक चली, लेकिन 1968 के बाद राजनीतिक विसंगतियां बढ़ीं और क्षेत्रीय दल अस्तित्व में आने लगे। क्षेत्रीय दलों के आने से गुंडागर्दी बढ़ी और भ्रष्टाचार भी बढ़ा।

May 3, 2025 - 20:14
 0
एक राष्ट्र एक चुनाव, सुधरेगी राजनीति: योगेंद्र उपाध्याय

- नूरी दरवाजा एवं पेठा एसोसिएशन ने किया एक राष्ट्र एक चुनाव पर बौद्धिक परिचर्चा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन 

- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले, क्षेत्रीय दलों के आने से राजनीति में बढ़ी गुंडागर्दी और बढ़ा भ्रष्टाचार

भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से राजनीति के साथ-साथ राजनेता भी सुधरेंगे और क्षेत्रीय दलों में भी सुधार आएगा। 

एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर हुई विचार गोष्ठी में यह कहना था मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का।

शनिवार को नूरी दरवाजा एवं पेठा संगठन द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव पर परिचर्चा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन नूरी दरवाजा स्थित शिवम वाटिका में किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के स्वागत एवं सम्मान से हुई। 

विशिष्ट अतिथि आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने विषय परिवर्तन करते हुए कहा कि एक राष्ट्र- एक चुनाव व्यापारियों के लिए वरदान बनेगा। सबसे ज्यादा लाभ इससे व्यापारियों को ही होगा।

 मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोक की आवाज जहां होती है, वही लोकतंत्र चलता है। लोकतंत्र की स्थायित्व के लिए जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हों। इस पारदर्शिता को लाने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव करवाने के प्रयास 90 के दशक से जारी हैं। 1993, 98, 2018 अलग-अलग समय पर यह मांग चुनाव आयोग, लॉ कमीशन, नीति आयोग द्वारा उठती रही। एक राष्ट्र -एक चुनाव एकात्मक और एकता का भाव भारत में लाएगा। बार-बार चुनाव होने के कारण जो आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है, वह दूर होगी और एक राजनेता को 5 साल तक स्थायित्व के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक राष्ट्र- एक चुनाव भारत को विकसित देश की श्रृंखला में लाने का महत्वपूर्ण साधन है। आचार संहिता के कारण बार-बार विकास कार्य रुक जाते हैं। एक बार चुनाव होने से सरकारें अपना कार्यकाल विकासपरक ढंग से पूरा कर सकती हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आगरा व्यापार मंडल के मंत्री राजीव गुप्ता ने किया। 

इस अवसर पर सह संयोजक रिषभ गर्ग, नवल शर्मा, राकेश अग्रवाल, तुषार गोयल, विपुल अग्रवाल, महामंत्री सुनील कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष सीता राम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश मित्तल, सह कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल, संजय गर्ग, एसपी अग्रवाल, नितेश शर्मा, यथार्थ अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, पवन गर्ग ,शिव कुमार अग्रवाल, मुकेश गोयल, आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राठौर, सूचना प्रसार मंत्री दुष्यंत गर्ग, जय प्रकाश अग्रवाल, भगवानदास बंसल, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, राजेश सिंहल, राजेन्द्र गुप्ता,अशोक लालवानी आदि उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन- नूरी दरवाजा स्थित शिवम वाटिका में नूरी दरवाजा एवं पेठा संगठन द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव विचार गोष्ठी को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मंचासीन हैं राजेश अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल आदि।