टीएमसी के असम अध्यक्ष रिपुन बोरा का इस्तीफा, ममता का बयान रास नहीं आया

गुवाहाटी। तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Sep 1, 2024 - 20:56
 0
टीएमसी के असम अध्यक्ष रिपुन बोरा का इस्तीफा, ममता का बयान रास नहीं आया

पद छोड़ने के बाद बोरा ने कहा कि उन्होंने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना पद छोड़ा है। 

समझा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में दिए गए उसे बयान की बहुत आलोचना हो रही है जिसमें उन्होंने असम के जलने की बात कही थी।

 ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर वह बंगाल में आग लगाएंगे तो फिर असम समेत दूसरे राज्य भी जलेंगे। 
 
ममता बनर्जी के इस बयान की असम में तीखी प्रतिक्रिया हो रही थी। रिपुन बोरा ने शायद इसी जन दवाब ने पद छोड़ा है।