कांस में अदिति राव हैदरी ने बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिखाईं दिलकश अदाएं, वीडियो हुआ वायरल
कांस से एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का लुक सामने आ गया है। उन्होंने ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिलकश अदाएं दिखाई हैं। एक्ट्रेस का लुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई। फ्रांस में चल रहे 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों का पहुंचना लगातार जारी है। 12 मई से शुरू हुआ ये समारोह 23 मई 2026 तक चलने वाला है। आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला पहले ही कान्स के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहला लुक सामने आ गया है।
अदिति एक बार फिर अपने बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो न्यूड शेड की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस साड़ी पर हल्की गोल्डन एम्बेलिशमेंट और सीक्विन वर्क किया गया है, जो इसे बेहद क्लासी और ग्रेसफुल बना रहा है। साड़ी का फैब्रिक फ्लोई है, जिससे पूरा लुक सॉफ्ट और ड्रीमी फील दे रहा है।
अदिति ने इस साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हेवी गोल्ड चोकर नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है, जिसमें छोटे-छोटे कॉइन और बीड डिटेलिंग हैं। इसके साथ उन्होंने मिनिमल रिंग कैरी की गई है, जिससे ज्वेलरी ओवरडू नहीं लग रही।
अदिति ने इस लुक के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप किया है, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है. उन्होंने ब्राउन स्मोकी आईज और शार्प ब्राउज ने आई मेकअप को डेफिनिशन दी। पिंक न्यूड लिपस्टिक और हल्के हाइलाइटर के साथ पूरा मेकअप लुक बेहद एलिगेंट और बैलेंस्ड दिखाई दिया। हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन में स्टाइल किया, जिसमें फ्रंट से सॉफ्ट स्ट्रैंड्स खुले छोड़े गए। ये हेयरस्टाइल न सिर्फ उनके फेस को ग्रेसफुल फ्रेम दे रहा था, बल्कि पूरे लुक में रॉयल और क्लासी टच भी जोड़ रहा था।
इस लुक में अदिति राव हैदरी की दिलकश अदाएं वाकई देखने लायक हैं। उनकी ग्रेस और कॉन्फिडेंस हर किसी का ध्यान खींच रहा है. एक्ट्रेस का ये ट्रेडिशनल अवतार फैंस के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। उनकी कातिलाना अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।