रोहतक में आगरा का परचम: आगरा कॉलेज के शिवा शर्मा और प्रशांत रावत ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट में जीता कांस्य

आगरा। खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र शिवा शर्मा और प्रशांत रावत ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है।

Mar 16, 2026 - 17:47
 0
रोहतक में आगरा का परचम: आगरा कॉलेज के शिवा शर्मा और प्रशांत रावत ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट में जीता कांस्य
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट में कांस्य पदक जीतने वाले छात्रों को बधाई देते प्राचार्य प्रो. सीके गौतम।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हासिल की सफलता

चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में आगरा कॉलेज के दोनों खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कॉलेज परिवार में खुशी की लहर

शिवा शर्मा और प्रशांत रावत की इस उपलब्धि से आगरा कॊलेज परिवार में उत्साह का माहौल है। कॊलेज प्राचार्य प्रो. सीके रावत ने दोनों छात्रों को बधाई दी। महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षकगणों ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन से खेलते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय तथा शहर का नाम रोशन करेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor