मिलान फैशन वीक में छाई आलिया भट्ट, ऑल ब्लैक आउटफिट में बिखेरा ग्लैमर का जलवा

हाल ही में आलिया भट्ट ने मिलान फैशन वीक के गुच्ची इवेंट में शिरकत की. जहां उनका लुक काफी चर्चा में रहा है। एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल लग रही है।

Mar 1, 2026 - 22:37
 0
मिलान फैशन वीक में छाई आलिया भट्ट, ऑल ब्लैक आउटफिट में बिखेरा ग्लैमर का जलवा


मिलान। बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में मिलान फैशन वीक के गुच्ची इवेंट में शामिल हुई, जहां उन्होंने अपनी प्रेजेंस से सबका ध्यान खींच लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आई। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो गुच्ची के ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस इस लेदर ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उनका ये लुक इंटरनेट पर खूब चर्चा में है।

अपने इस लुक को उन्होंने मैचिंग हील्स के साथ कैरी किया है, जो उनके इस लुक को और भी मॉडर्न बना रहा है। एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा है। साथ ही उन्होंने स्लीक हेयरस्टाइल बनाई है, जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल लग रही है।

आलिया ने ब्लैक आउटफिट के साथ गागल्स भी ब्लैक चूज किए हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे है। उन्होंने जमकर अलग-अलग अंदाज में पोज भी दिए। हर एक फोटो में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक था। आलिया की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए हैं।