फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हारी अर्जेंटीना, मेसी भी नहीं कर सके चमत्कार, स्पेन फुटबाल चैंपियन

फीफा विश्व कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। हारने वाली टीम अर्जेंटीना को 318 करोड़ और स्पेन को 481 रुपये की प्राइजमनी मिली।

Jul 20, 2026 - 07:27
 0
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हारी अर्जेंटीना, मेसी भी नहीं कर सके चमत्कार, स्पेन फुटबाल चैंपियन

न्यूयार्क। स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। उसने फाइनल में अर्जेंटीना पर 1-0 से जीत दर्ज की। 90 मिनट तक कोई गोल नहीं आने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया था। 106वें मिनट में निकोलस विलियम्स आर्थर ने शानदार तरीके से गेंद बनाई, जिस पर फेरन टोरेस ने जानदार किक से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और फाइनल का पहला और एकमात्र गोल दाग दिया।

लियोनेल मेसी एंड टीम का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया, वहीँ स्पेन ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। 

पूरे फाइनल में अर्जेंटीना गोल के ज्यादा मौके नहीं बना पाई। लियोनेल मेसी भी कोई चमत्कार नहीं दिखा सके। इस पूरे वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ। फाइनल में भी अर्जेंटीना उनके खिलाफ एक गोल न कर सकी। अर्जेंटीना रनर-अप रही, जिसके लिए उन्हें 318 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली।

वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन पूरी तरह से हावी रही, उन्होंने गोल के कई मौके बनाए। चैंपियन टीम होने पर स्पेन को 50 मिलियन डॉलर मिले। भारतीय मुद्रा में देखें तो करीब 481 करोड़ रुपये स्पेन को मिले हैं। इस बार कुल इनामी राशि में पिछले संस्करण की तुलना में 65 प्रतिशत इजाफा हुआ।

चैंपियन (स्पेन)- 481 करोड़ रुपये
रनर-अप (अर्जेंटीना)- 318 करोड़ रुपये
तीसरा स्थान (इंग्लैंड)- 279 करोड़ रुपये
चौथा स्थान (फ्रांस)- 259 करोड़ रुपये
क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीम- 183 करोड़ रुपये
प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीम- 144 करोड़ रुपये
राउंड ऑफ 32 तक पहुंचने वाली टीम- 106 करोड़ रुपये
ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीम- 87 करोड़ रुपये.