आशा भोसले अस्तपताल में भर्ती, ब्रीच कैंडी की सुरक्षा सख्त, हार्ट अटैक संंभव, इलाज जारी
आशा भोसले की ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से सामने आए स्टेटमेंट में हार्ट अटैक की जानकारी दी गई है। वहीं, उनकी पोती जनाई की ओर से स्टेटमेंट जारी कर सिंगर के सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की बात कही गई है। फिलहाल, आशा भोसले ब्रीच कैंड अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट में हैं, जहां पर उनका इलाज जारी है।
आशा भोसले के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। ऐसे में मीडिया से लेकर उनके चाहने वाले तक हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं और इसकी वजह से वहां पर सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है।
आशा भोसले की तबीयत पर पोती जनाई भोसले का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके उनके सीने में इंफेक्शन की बात कही है। जनाई एक्स पर लिखती हैं, 'मेरी दादी आशा भोसले कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द सूचित करते रहेंगे।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी की ओर से आशा भोसल की एडमिट की पुष्टि की गई है। डॉक्टर ने कहा कि आशा भोसले को शनिवार 11 अप्रैल को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में भर्ती किया गया। उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में एडमिट किया गया है, जहां पर सिंगर का ट्रीटमेंट चल रहा है।'
बहरहाल, अगर आशा भोसले के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को हुआ था। वह भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। वह पिछले 7 दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होंने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। उन्होंने 1948 में 'चुनरिया' से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2000) पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा जा चुका है।