एशियन पैरा गेम्स शुरू, भारत के नाम रहा पहला दिन, 4 गोल्ड सहित आए 11 मेडल
एशियन पैरा गेम्स 2026 में 19 अक्टूबर को भारत ने कुल 11 मेडल जीते। इसमें 4 गोल्ड शामिल रहे। इसके अलावा 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
नागोया। एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है. भारतीय खिलाड़ियों के मैच ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही शुरू हो गए। 19 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर पैरा एशियन गेम्स का पहला दिन है। भारत के खिलाड़ी बैडमिंटन से लेकर एथलेटिक्स और तीरंदाजी सहित कई खेलों में एक्शन में दिख रहे हैं। एशियन पैरा गेम्स का पहला दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 11 मेडल जीते, जिसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे। तीन गोल्ड एथलेटिक्स में आए। बाकी एक स्वर्ण पदक शूटिंग में आया।
पहले दिन शीतल देवी तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन राउंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी क्वालीफिकेशन इवेंट में 720 में से 704 का स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। शूटिंग में मोना अगरवाल से लेकर लॉन्ग जम्प में निषाद कुमार चुनौती पेश करने वाले हैं। मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत को कोई पदक नहीं मिला है।
पैरा पावरलिफ्टिंग में जसप्रीत कौर एक्शन में होंगी।, उनके अलावा परमजीत कौर और मनीष कुमार भी भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे। 2022 पैरा एशियन गेम्स में भारत ने सबसे ज्यादा 53 मेडल जीते थे। भारतीय एथलीट एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे, जबकि बैडमिंटन में 21 मेडल आए थे।
4 गोल्ड मेडल
* रिंकू (पुरुष जैवलिन थ्रो F46)
* सौम्या (महिला 1500m T12/T13)
* निषाद कुमार (पुरुष हाई जंप T47)
* मोना अग्रवाल (महिला 10m एयर राइफल स्टैंडिंग SH1)
5 सिल्वर मेडल
* अजीत सिंह (पुरुष जैवलिन थ्रो F46)
* राधा (महिला 1500m T12/T13)
* कोकिला (महिला जूडो J2 -52kg)
* कार्तिक बुडिगिना (पुरुष 100m फ्रीस्टाइल S13)
* अवनी लेखरा (महिला 10m एयर राइफल स्टैंडिंग SH1)
2 ब्रॉन्ज मेडल
* रवन्नी वलासनैनी (महिला 1500 मीटर टी11)
* कपिल परमार (पुरुष जूडो J1 -70 किग्रा)
पैरा जूडो में कोकिला किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक से हार गई। उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। महिलाओं की 1500 मीटर T11 फाइनल में रवन्नी वलसानैनी ने ब्रॉन्ज़ जीता. सिल्वर और गोल्ड चीन ने जीते।
एथलेटिक्स में रिंकू और अजीत सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो F46 स्पर्धा में क्रमश स्वर्ण और रजत पदक जीता। रिंकू ने 65.11 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। अजीत 65.02 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
महिलाओं की 1500m टी12/टी13 स्पर्धा में सौम्या ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 5:12.39 का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए 621 अंक अर्जित किए। राधा वेंकटेश ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने 5:30.90 का समय लेते हुए 421 अंक अर्जित किए।
निशाद कुमार ने पुरुषों की लॉन्ग जंप T47 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। ये भारत का दूसरा गोल्ड है। निशाद ने अपने दूसरे प्रयास में 7.09 मीटर की दूरी तय करके स्टैंडिंग में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया था।