पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,  ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने नेता सुवेंदु अधिकारी को दीग्राम और भवानीपुर सीट से टिकट दिया है।

Mar 16, 2026 - 17:55
 0
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,  ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी


कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुभेंदु अधिकारी को और दिलीप घोष को टिकट दिया है। बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी ने पिछली बार चुनाव जीता था।
 
2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों से हराया था। 17 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी की जीत का ऐलान किया गया था। तब ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था। उस हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतरीं और जीत दर्ज की. अब इसी बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी को उनकी ही सीट पर उतार दिया है।
 
बीजेपी ने दिलीप कुमार घोष को बोलपुर विधानसभा से, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्र पॉल, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता को राशबेहारी सीट से टिकट दिया है। पार्टी ने डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुकर्जी, कालीगंज से बापन घोष, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, सिलीगुड़ी से शंकर घोष और हासन से निखिल बनर्जी को मैदान में उतारा है।

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हमारे विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था और भवानीपुर से भी, जहां से ममता बनर्जी वर्तमान में विधायक हैं। यह एक कड़ा मुकाबला होगा।'

चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च 2025) को घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे। वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो वहीं बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी।