काकटेल 2 का नया गाना रिलीज, सबको जंच गई शाहिद कपूर- कृति सेनन की केमिस्ट्री  

शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया गाना 'मासूका' रिलीज हो चुका है। इस गाने में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।

May 19, 2026 - 21:48
 0
काकटेल 2 का नया गाना रिलीज, सबको जंच गई शाहिद कपूर- कृति सेनन की केमिस्ट्री  


 
मुंबई। शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स ने नया गाना 'मासूका' जारी कर दिया है। इस रोमांटिक गाने में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन को शानदार केमिस्ट्री लोगों के काफी भा रही है।

एक्टर शाहिद कपूर ने गाने का क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस गाने में कृति सेनन और शाहिद कपूर की प्लेफुल केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब दिख रही है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गाना मासूका रिलीज कर दिया है।'  

यह एक हाई-एनर्जी, पार्टी वाइब वाला रोमांटिक डांस नंबर है, जिसे शाहिद और कृति ने अपनी अदाकारी से शानदार बना दिया है। गाने की शुरुआत कृति और शाहिद की बातों से होती है, जिसमें कृति कहती हैं, 'प्यार में विश्वास रखती हूं, प्यार में बढ़ने में बिलीव नहीं करती, जो जब तक है, तब तक है।'


इसके बाद गाने की शुरुआत होती है, जिसमें दोनों बेहद कूल और चिल नजर आ रहे हैं। इस शानदार गाने को महमूद, रुआ के और राघव चैतन्य ने अपनी सुरीली आवाज दी है। वहीं, गाने के खूबसूरत और कैची लिरिक्स जाने-माने गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। संगीत की बात करें तो बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने इसे कम्पोज किया है, जो इसे और भी दमदार बनाता है।

इससे पहले मेकर्स ने पार्टी सॉन्ग 'जब तलक' रिलीज किया था, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है। वहीं, तीनों स्टार्स, खासकर कृति के लुक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था। 'कॉकटेल 2’ 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है।

यह फिल्म पहले पार्ट की तरह ही प्यार, दोस्ती और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों पर बेस्ड है। इस बार कहानी एक साधारण लव ट्राएंगल से कहीं आगे बढ़कर ग्रे शेड्स और अप्रत्याशित चीजों से भरी होगी।

'कॉकटेल 2' में पूरी तरह नई स्टार कास्ट नजर आएगी। फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है। यह फिल्म पुरानी फ्रैंचाइजी की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाएगी। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।