इंग्लैंड टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में,  हैरी ब्रूक के शतक से गजब जीत,  अफरीदी के विकेट पाक के काम न आए

पल्लेकेले। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री मार दी है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

Feb 24, 2026 - 23:01
 0
इंग्लैंड टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में,  हैरी ब्रूक के शतक से गजब जीत,  अफरीदी के विकेट पाक के काम न आए

पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 164 रन बनाए। शुरुआत के 5 ओवर में ही इंग्लैंड के तीन विकेट गिर गए थे। यहां से हैरी ब्रूक ने शतक लगाकर इंग्लैंड को 2 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत से इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के अफरीदी ने 4 विकेट लिए लेकिन किसी भी गेंदबाज ने उनका साथ नहीं निभाया।

एक समय इंग्लैंड की जीत आसान दिख रही थी लेकिन अंत में मुकाबला रोमांचक हो गया। टीम का स्कोर 155 रन पर 5 विकेट से 161 पर 8 हो गया था। हालांकि जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इंग्लिश टीम लगातार 5वीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं पाकिस्तान के सुपर-8 में दो मैच में सिर्फ एक पॉइंट है और उसपर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब 7 रन बनाकर चलते बने। कप्तान सलमान आगा भी 5 रन ही बना सके। यहां से बाबर आजम और साहिबजादा फरहान ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद पर 46 रन जोड़े। बाबर 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। फरहान ने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए फिफ्टी ठोक दी। वह 45 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। फखर ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 16 गेंद पर 25 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने।

उस्मान खान ने एक बार फिर निराश किया और वह महज 8 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, शाहीन अफरीदी 2 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 23 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।