कर्नाटक के पूर्व सीएम और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का मंगलवार तड़के 2.45 बजे बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। कृष्णा तीन बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। 

Dec 10, 2024 - 09:57
 0
कर्नाटक के पूर्व सीएम और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन

एसएम कृष्णा, जिनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था, का जन्म 1 मई, 1932 को मांड्या जिले के सोमनाहल्ली गाँव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसूरु में प्राप्त की। उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। वे फुलब्राइट स्कॉलर भी रहे। कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मांड्या से विधायक के रूप में की थी। 1962 में वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते थे। 1964 में उन्होंने प्रेमा से शादी की।

कृष्णा ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और एम एलसी भी रहे। उन्होंने महाराजा कॉलेज, मैसूरु, सरकारी लॉ कॉलेज, बेंगलुरु, सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी, डलास टेक्सास, यूएसए से पढ़ाई की। फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन डीसी, लॉ कॉलेज, बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर भी रहे।

SP_Singh AURGURU Editor