सीने से लगाकर 4 बेटियों को बारी-बारी से कुएं में फेंका,   डूबने के बाद मां ने लगाई फांसी,   सागर में रूह कंपा देने वाली घटना

मध्य प्रदेश में दो दिन में दो घटनाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया। खरगोन में मां के द्वारा तीन बच्चों को कुएं में फेंककर मारने की घटना के ठीक दूसरे दिन सागर जिले के केसली में एक मां ने चार बेटियों को बारी-बारी से कुएं में फेंककर मार डाला, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद इलाके के लोग स्तब्ध हैं।

Mar 12, 2026 - 19:20
 0
सीने से लगाकर 4 बेटियों को बारी-बारी से कुएं में फेंका,   डूबने के बाद मां ने लगाई फांसी,   सागर में रूह कंपा देने वाली घटना

सागर।  मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों के लखेत का कुआं काल बन गया। एक महिला ने पहले अपनी 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंका और बाद में खुद भी पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गई। जिसने भी इस घटना को के बारे में सुना दहल उठा। मामला केसली थाना क्षेत्र के टाडा चौकी के खमरिया गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खमरिया निवासी 30 वर्षीय सविता लोधी ने पारिवारिक कलह से अपनी चार बेटियों को कुएं में फेंककर खुद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेटियों में सबसे बड़ी की उम्र 7 साल है और सबसे छोटी बेटी की उम्र 5 महीने थी। सविता ने कलेजे पर पत्थर रखकर पहले मासूमों को खेत पर कुएं में फेंका, जब उसने देखा कि सभी डूब गईं तो फिर, खुद भी जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पूरे इलाके में गमगीन माहौल बन गया है।

फिलहाल इस मामले में प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है, उसमें स्पष्ट रूप से कोई कारण सामने नहीं आ सका, लेकिन ग्रामीणों ने जो कहानी सुनाई उसमें सविता का पति चंद्रभान लोधी ट्रक चलाता है और वह महीनों तक वह घर नहीं आता है। जिसकी वजह से महिला परेशान रहती थी। घरेलू कलह इसमें बड़ी वजह मानी जा रही है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जैसे ही गुरुवार की दोपहर यह खबर सामने आई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले में गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से बच्चियों के शव निकलवाएं। ग्रामीणों ने कई दफा गोता लगाकर बच्चियों के शव को खोज कर बाहर निकाला। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
थाने को सूचना मिली थी कि टाडा चौकी क्षेत्र के खमरिया में सविता लोधी ने अपनी चार बेटियों को कुएं में फेंक दिया और बाद में खुद आत्महत्या कर ली है

एमपी के खरगोन जिले के सनावद में ठीक एक दिन पहले बुधवार को भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। इसमें मलगांव और भोमवाड़ा गांव के बीच स्थित एक खेत में यह घटना हुई। इसमें महिला नानी बाई ने अपने दो वर्षीय पुत्र अर्जुन और चार वर्षीय पुत्र करण को खेत में बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह स्वयं भी अपने लगभग 15 दिन के शिशु को लेकर कुएं में कूद गई। हालांकि वह तैरना जानती थी, इस कारण बच गई, लेकिन बच्चों की मौत हो गई थी।