चार साल की एलेना मिश्रा का चेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड, काम्पिटिटिव शतरंज में बनाई पहचान, फिडे रेटिंग पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

एलेना मिश्रा की उम्र 4 साल, 6 महीने और 16 दिन है, जिन्होंने कॉम्पिटिटिव शतरंज की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है। वह आधिकारिक फिडे रेटिंग पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं। एलेना मिश्रा की उम्र 4 साल, 6 महीने और 16 दिन है, जिन्होंने कॉम्पिटिटिव शतरंज की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है। वह आधिकारिक फिडे रेटिंग पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Sep 3, 2026 - 13:40
 0
चार साल की एलेना मिश्रा का चेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड, काम्पिटिटिव शतरंज में बनाई पहचान, फिडे रेटिंग पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी


 
भुवनेश्वर। चार वर्षीय एलेना मिश्रा ने शतरंज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह आधिकारिक फिडे रेटिंग पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने 4 साल, 6 महीने और 16 दिन की एलेना को 1432 की आधिकारिक फिडे ब्लिट्ज रेटिंग दी है। ओडिशा स्पोर्ट्स ने भी एलेना की सराहना करते हुए पोस्ट किया।

4 साल की उम्र में अधिकतर बच्चे अलग-अलग खेलों या गतिविधियों में शामिल होना शुरू कर रहे होते हैं।  इनमें भी ज्यादातर के माता-पिता को भी नहीं पता होता कि उनका बच्चा किस खेल में बहुत अच्छा होगा। उसी उम्र में ओडिशा की रहने वाली एलेना मिश्रा ने कॉम्पिटिटिव शतरंज की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है।

एलेना मिश्रा ने मदर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई ओडिशा स्टेट ब्लिट्ज फिडे रेटिंग ओपन चेस चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिया था, जिसमें शानदार प्रदर्शन के कारण इतनी छोटी उम्र में भी उन्हें फिडे रेटिंग लिस्ट में जगह मिल गई।

एलेना का जन्म 2022 में हुआ था। वह किसी भी फॉर्मेट में आधिकारिक फिडे रेटिंग पाने वाली एकमात्र महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं, जिनका जन्म 2022 या उसके बाद हुआ है।

ओडिशा स्पोर्ट्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एलेना मिश्रा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, "ओडिशा की एलेना मिश्रा, जिनकी उम्र सिर्फ 4 साल, 6 महीने और 16 दिन है, आधिकारिक फिडे रेटिंग पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सितंबर 2026 में फिडे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उनकी ब्लिट्ज रेटिंग 1432 है। उन्होंने यह उपलब्धि मदर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित 'ओडिशा स्टेट ब्लिट्ज़ फिडे रेटिंग ओपन चेस चैंपियनशिप 2026' में हासिल की। ​​वह फिलहाल 2022 या उसके बाद पैदा हुई एकमात्र ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिनके पास किसी भी फॉर्मेट में आधिकारिक फिडे रेटिंग है। बधाई एलेना।"