जदयू की अहम बैठक खत्म,  निशांत भी रहे मौजूद,  कल जदयू  ज्वाइन करेंगे,  नीतीश कुमार को लेकर बोले संजय झा,  कोई कन्फ्यूजन न फैलाएंं

 जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी की अहम बैठक चल रही थी। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बैठक के बाद संजय झा के आवास से बाहर निकल गए हैं। वह कल जदयू ज्वाइन करेंगे।

Mar 7, 2026 - 18:22
Mar 7, 2026 - 18:26
 0
जदयू की अहम बैठक खत्म,  निशांत भी रहे मौजूद,  कल जदयू  ज्वाइन करेंगे,  नीतीश कुमार को लेकर बोले संजय झा,  कोई कन्फ्यूजन न फैलाएंं


  
पटना। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर चल रही अहम बैठक खत्म हो गई है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बैठक खत्म होने के बाद उनके आवास से निकल गए हैं। इस दौरान संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक हाउस दिल्ली में चलेगा तब तक नीतीश कुमार जी दिल्ली में रहेंगे और बाकी समय वो बिहार में रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा, ''कोई कन्फ्यूजन ना फैलाया जाए। उनके सहयोग से ही बिहार की सरकार चलेगी। निशांत कल (08 मार्च) एक बजे जदयू कार्यालय में पार्टी भी ज्वाइन करेंगे।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ये भी बताया कि हमारे युवा विधायकों के साथ भी निशांत कुमार की बैठक हुई है। कल शाम में जब मुख्यमंत्री जी के आवास पर जो हमारे विधानमंडल दल की बैठक थी, जिसमें सारे विधायक,  सारे एमएलसी, पार्टी के सांसद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारे लोगों की बैठक बुलाई थी। उस बैठक में मुख्यमंत्री के सामने मैंने ही प्रस्ताव दिया और सभी ने उसका समर्थन किया।

उन्होंने आगे कहा, ''पार्टी के बहुत सारे साथी जो लंबे समय से मुख्यमंत्री के साथ हैं या पार्टी के जो समर्थक हैं, शुभचिंतक हैं, पार्टी के नेता हैं विधायक हैं, सभी लोगों की इच्छा थी कि निशांत कुमार आकर पार्टी में काम करें। रविवार (08 मार्च) को एक बजे निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करेंगे।