भारत ने रचा इतिहास, डिफेंड कर लिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब; तीसरी बार अपने नाम की ट्रॉफी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत ने जीत लिया है। उसने न्यूजीलैंड को 96 रनो से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। उसने 5 विकेट पर 255 रन ठोके, जो टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर है। उसके लिए संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी लगाई।
अहमदाबाद। भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। पहली बार किसी देश ने अपने घर पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता है। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता है। फाइनल मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड तो 96 रनों से शिकस्त दी।
खिताबी मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 158 रन ही बना सकी। भारत के लिए संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़े। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए। वहीं अक्षर पटेल को 3 विकेट मिली।
17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 152 रन था। न्यूजीलैंड को 18 गेंद में अब 104 रन चाहिए थे। ऐसे में भारत का चैंपियन बनना तय हो गया था। 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कीवी टीम को दो झटके दिए। 16 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 8 विकेट पर 143 रन था।
अक्षर पटेल ने डैरेल मिचेल को आउट कर दिया। फुल टॉस गेंद को वह मिड विकेट पर ईशान किशन को कैच दे बैठे। उन्होंने 11 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 128 रन था।
भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में तीन चौके और दो छक्के मारे। इसकी वजह से टीम इंडिया 5 विकेट पर 255 रनों तक पहुंच गई। 16वें से 19वें ओवर के बीच भारतीय टीम ने सिर्फ 28 रन ही बनाए थे। शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 3 चौके औऱ 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।
संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट जेम्स नीशम के एक ही ओवर में गिर चुके हैं। सबसे पहले सैमसन 89 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन 25 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद सूर्यकुमार यादव ओवर की आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी तक पहुंच गए हैं। ईशान ने सिर्फ 23 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं टीम इंडिया का स्कोर भी 200 रन के पार पहुंच चुका है। 15 ओवर के बाद भारतीय टीम 203 पर 1 विकेट है।
संजू सैमसन ने इस मैच में अपनी लगातार तीसरी फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने सिर्फ 33 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। इससे पहले संजू ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में हाफ सेंचुरी बनाई। टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर के बाद 161 पर एक विकेट है।