बेरुत पर इजरायल का अटैक, अमेरिका- ईरान डील फंस सकता है अधर में,   नाराज ट्रंप ने दिया बेंजामिन को अल्टीमेटम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को धमकी दे दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सुबह बेरूत पर हुआ हमला नहीं होना चाहिए था।

Jun 14, 2026 - 22:13
 0
बेरुत पर इजरायल का अटैक, अमेरिका- ईरान डील फंस सकता है अधर में,   नाराज ट्रंप ने दिया बेंजामिन को अल्टीमेटम


 
वाशिंगटन। इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला किया। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच कथित डील फाइनल होने के करीब है। इस हमले में 3 लोग मारे गए हैं, वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि इस हमले के बाद से ईरान ने इस समझौते को मंजूरी नहीं दी है। इस हमले से ईरान इतना गुस्से में हैं कि डील टूटने की नौबत आ गई है।
 
वहीं अब खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को धमकी दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सुबह बेरूत पर हुआ हमला नहीं होना चाहिए था। ऐसे खास दिन जब हम ईरान के साथ शांति समझौते के बेहद करीब हैं। इजरायल को खतरों से अपना बचाव करने का अधिकार है। ऐसे में जिस हमले का जवाब दिया गया है, वह बहुत छोटा और बेमतलब का था। इसमें कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। इसे इस अहम प्रक्रिया में बाधा नहीं डालना चाहिए।
 
ट्रंप ने कहा है कि हम एक ऐसे समझौते के बहुत करीब हैं, जो लेबनान समेत पूरे इलाके में शांति स्थिरता लिए है। सभी पक्षों को पीछे हट जाना चाहिए। इजरायल को लेबनान में कहीं भी हमले नहीं करने चाहिए। हिज्बुल्लाह समेत किसी भी अन्य पक्ष को भी इजरायल पर हमले नहीं करना चाहिए। यह एक लंबी और शानदार शांति की शुरुआत हो सकती है। इसे बर्बाद न करें।

रविवार को सुबह हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। इजरायली सेना ने इसकी पुष्टी की। इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर सटीक हमले किए। इन इलाकों को सामूहिक रूप से दहिया कहा जाता है। ऐसे में देखने में आया है, जब शांति स्थापित होने के नतीजे सामने आते हैं, लेबनान पर हमले बढ़ जाते हैं। इजरायल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से ईरान फिर भड़क गया है।
'